24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्य'इंसान को अहंकार से बचना होगा, वरना वह एक दिन जरूर नीचे...

‘इंसान को अहंकार से बचना होगा, वरना वह एक दिन जरूर नीचे गिर जाएगा…’, बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

Published on

नई दिल्ली,

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इंसान को अहंकार से बचकर रहना चाहिए, वरना वह एक दिन जरूर नीचे गिर जाएगा. मोहन भागवत ने कहा कि निःस्वार्थ सेवा तब होती है जब व्यक्ति स्थायी खुशी और संतोष की पहचान कर लेता है और दूसरों की मदद करने की आदत को भी बढ़ाता है.

दरअसल, भागवत सोमवार को महाराष्ट्र के पुणे में भारत विकास परिषद के विकलांग केंद्र के रजत जयंती समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि समाज में यह धारणा बढ़ रही है कि सब कुछ गलत हो रहा है. हालांकि, हर नकारात्मक पहलू के लिए समाज में 40 गुना अधिक अच्छे और महान सेवा कार्य हो रहे हैं. इन सकारात्मक प्रयासों के बारे में जागरूकता फैलाना जरूरी.

हर वर्ग को सशक्त बनाना जरूरी
भागवत ने यह भी कहा कि समाज के सभी वर्गों को सशक्त बनाना जरूरी है ताकि भारत का विकास हो सके. उन्होंने कहा कि देश की प्रगति केवल सेवा तक सीमित नहीं है. सेवा का उद्देश्य नागरिकों को सक्षम बनाना होना चाहिए, ताकि वे विकास में योगदान कर सकें.

बता दें कि हाल ही में मोहन भागवत ने जनसंख्या बढ़ोतरी की दर में गिरावट (प्रजनन दर) पर चिंता जताई थी. उन्होंने कहा था कि जब किसी समाज की जनसंख्या वृद्धि दर 2.1 से नीचे गिर जाती है, तो वह समाज धीरे-धीरे नष्ट हो जाता है. भागवत ने यह बयान एक कार्यक्रम के दौरान दिया, जिसमें उन्होंने जनसंख्या नीति को लेकर अपनी चिंता जाहिर की.

भागवत ने कहा, “आधुनिक जनसंख्या विज्ञान कहता है कि जब किसी समाज की जनसंख्या (प्रजनन दर) 2.1 से नीचे चली जाती है, तो वह समाज दुनिया से नष्ट हो जाता है. वह समाज तब भी नष्ट हो जाता है जब कोई संकट नहीं होता है. इस तरह से कई भाषाएं और समाज नष्ट हो गए हैं. जनसंख्या 2.1 से नीचे नहीं जानी चाहिए.” उन्होंने यह भी कहा कि 2.1 की जनसंख्या वृद्धि दर बनाए रखने के लिए समाज को दो से अधिक बच्चों की आवश्यकता है, इस तरह उन्होंने तीन बच्चों की जरूरत पर जोर दिया.

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...