3.3 C
London
Wednesday, January 14, 2026
Homeराज्यनिकिता से डिवोर्स लेना चाहता था मानव, साजिश के तहत फंसाया, TCS...

निकिता से डिवोर्स लेना चाहता था मानव, साजिश के तहत फंसाया, TCS मैनेजर की बहन ने लगाए आरोप

Published on

आगरा

टीसीएस कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड मामले में उनकी बहन आकांक्षा ने निकिता पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। इसके अलावा उसके चरित्र को लेकर भी सवाल उठाए हैं। आकांक्षा शर्मा का कहना है कि उसका भाई निकिता से म्यूचुअल डिवोर्स लेना चाहता था, लेकिन उसे साजिश के तहत फंसाया। मुंबई से दोनों लोग तलाक लेने के लिए आगरा आए थे। इसके लिए पिता ने अधिवक्ता से समय भी ले लिया था, लेकिन निकिता ने आखिरी समय पर अपनी चाल चल दी।

मानव शर्मा की बहन आकांक्षा शर्मा दिल्ली में रहती है। आकांक्षा ने बताया कि सुसाइड की वजह उन्हें दो दिन बाद उसके फोन को अनलॉक करने के बाद पता चली। मानव और निकिता मुंबई से यह कहकर आए थे कि वे आपसी सहमति से तलाक लेंगे, मगर आगरा आने के अगले दिन ही निकिता मायके जाने की बात कहकर मानव को अपने साथ ले गई। जहां मानव को डराया गया था। आकांक्षा ने कहा कि एक-डेढ़ महीने से झगड़े होने लगे थे। भाई के मोबाइल में बहुत सी चैट हैं, जो कि निकिता के बारे में सच्चाई बयां करती हैं।

आकांक्षा ने बताया कि निकिता ने वीडियो में झूठ बोला है कि उसका पास्ट था। शादी के बाद उसका कुछ नहीं है, लेकिन वह झूठ है। भाई को उसके बारे में जब पता चला तो बहुत परेशान रहने लगा। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया था, लेकिन निकिता ने साजिश के तहत उसे रास्ते से हटाया है।

निकिता ने बचाने की कोशिश नहीं की
आकांक्षा ने बताया कि निकिता ने उससे 40 मिनट बात की, रातभर चैट की, मगर मेरे घर में किसी को फोन करके जानकारी नहीं दी, जबकि घर में उनके कजन और आंटी अंकल रहते हैं। वह सिर्फ मेरे साथ बात करके समय बर्बाद करती रही। अगर वह चाहती तो बरहन से आगरा आ सकती थी, मगर वह मुझे फोन करके कन्वेंस करके फंसाने का प्रयास कर रही थी। उसने मुझे कन्वेंस करके लिए 40 मिनट गवां दिए।

Latest articles

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

भोपाल |श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड ब्रांच में मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी...

मकर संक्रांति पर दादाजी धाम में होंगे धार्मिक व जनसेवा कार्यक्रम

भोपाल ।रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर,...

भोपाल में शुरू हुई जल सुनवाई, सभी 85 वार्डों में सुनी गईं शिकायतें

भोपाल ।भोपाल में मंगलवार को पहली बार शहर के सभी 85 वार्डों में ‘जल...

सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की मौत पर परिजनों को 1.45 करोड़ का मुआवजा

भोपाल ।भोपाल में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल शिवप्रसाद भिलाला की सड़क दुर्घटना में हुई...

More like this

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...

दूषित पेयजल से 21 मौतों के विरोध में इंदौर में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’, उमड़ा जनसैलाब

इंदौर।भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण 21 निर्दोष नागरिकों की मौत और हजारों...