13.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यझारखंड कैबिनेट में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी, अब मुफ्त मिलेगी 200...

झारखंड कैबिनेट में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी, अब मुफ्त मिलेगी 200 यूनिट बिजली

Published on

रांची,

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है, जिसमें 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का प्रस्ताव शामिल है. अब झारखंड में बिजली उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक बिजली की खपत पर कोई पैसा नहीं देना होगा. कैबिनेट के इस फैसले से लगभग राज्य के 40 लाख बिजली उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा. इससे पहले राज्य में 125 यूनिट तक बिजली की खपत पर कोई शुल्क नहीं लगता था.

इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी
बिजली उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली के अलावा कैबिनेट ने राज्य कर्मियों को छठा केंद्रीय वेतनमान के तहत महंगाई भत्ता में वृद्धि की है. उन्होंने एक जुलाई 2023 के प्रभाव से महंगाई भत्ता की दर 221% से बढ़ाकर 230% कर दी है. साथ ही राज्य सरकार के पेंशनधारियों को मिलने वाले महंगाई राहत की दरों में भी इतनी ही दरों की मंजूरी दे दी गई है.

वहीं, हाथ से मैला ढोने वालों के रूप में काम रोकने और उनके पुनर्वास अधिनियम, 2023 के तहत सफाई कर्मचारियों के लिए राज्य आयोग का कार्य राज्य अनुसूचित जाति आयोग का पदाभिहित करने को भी मंजूरी दी गई है.

हजारीबाग सेंट्रल जेल में हाई सिक्योरिटी से बनाने के लिए 97 करोड़ रुपये और देवघर में अंतरराज्यीय बस अड्डे के निर्माण के लिए 60 करोड़ रुपये की स्वीकृत की गई है. इसके अलावा राज्य की जेलों में बंद कैदियों के द्वारा किए जाने वाले काम के बदले निर्धारित पारिश्रमिक दर में संशोधन की स्वीकृति दी गई है.राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के समग्र क्रियान्वयन हेतु कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 8 के तहत झारखंड राज्य फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी के गठन को मंजूरी मिल गई है.

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...