21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यशादीशुदा, दो बच्चों का बाप... जानें कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल की हत्या...

शादीशुदा, दो बच्चों का बाप… जानें कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल की हत्या करने वाला सचिन कौन

Published on

रोहतक

हरियाणा के रोहतक जिल में कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस इस मामले को लेकर आज दोपहर साढ़े तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने आरोपी सचिन को लेकर कई बड़े खुलासे कर सकती है। बता दें कि हिमानी कांग्रेस पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता थीं। उनका शव एक सूटकेस में बंद मिला, जिससे सनसनी फैल गई। यह घटना 1 मार्च को रोहतक के एक हाईवे के किनारे हुई। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। इस जघन्य अपराध के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

कौन है आरोपी सचिन
पुलिस ने इस मामले में सचिन नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सचिन बहादुरगढ़ के खैरपुर गांव का रहने वाला है। सचिन 32 साल का है और उसके दो बच्चे हैं। उसने प्रेम विवाह किया था। उसकी पत्नी बनिया समुदाय से है। सचिन के पिता ड्राइवर हैं और कनौदा गांव में उसकी एक मोबाइल की दुकान है। पुलिस अभी सचिन से पूछताछ कर रही है। उसकी भूमिका और इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा सचिन
हिमानी हत्याकांड का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस की टीमों ने विजयनगर से सांपला तक 128 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। इसमें एक फुटेज हिमानी के घर के पास मिली है। उसमें एक युवक सूटकेस को ले जाता दिखाई दे रहा है। हालांकि सीसीटीवी कैमरा दूर था और वह धुंधला दिखाई दे रहा था। पुलिस ने इसी सीसीटीवी की मदद से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस को शक है कि घटना को हिमानी के घर पर ही अंजाम दिया गया हो और फिर शव को फेंका हो। इसकी जांच की जा रही है।

हिमानी नरवाल की मां ने की सजा-ए-मौत की मांग
कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की मां सविता ने सोमवार को अपनी बेटी के आरोपी के खिलाफ सजा-ए-मौत की मांग की। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी के आरोपी की मौत की सजा दी जाए। मेरी बेटी 18 तारीख को एक कार्यक्रम में जाने के लिए घर पर तैयार थी, लेकिन उसके बाद के घटनाक्रम से मैं हैरान हूं। मेरी बेटी मुझसे कुछ नहीं छुपाती थी। मुझे अपनी हर बात बताती थी। वो मुझे पैसों से संबंधित बात भी बताती थी। यहां तक कि पार्टी के दूसरे कार्यकर्ता भी मेरी बेटी को पैसे देने के लिए तैयार रहते थे। लेकिन, मेरी बेटी ने आज तक किसी से कोई मदद नहीं ली।

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...