16 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeराज्यमथुराः वृंदावन के प्रेम मंदिर के पिछले हिस्से में लगी आग, फायर...

मथुराः वृंदावन के प्रेम मंदिर के पिछले हिस्से में लगी आग, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर

Published on

मथुरा

उत्तर प्रदेश के मथुरा में वृंदावन के लोकप्रिय प्रेम मंदिर के पिछले हिस्से में आग लग गई है. आग ने जल्द ही भीषण रूप ले लिया और धूं-धूं कर आग की लपटे देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई. आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची.

यह आग इतनी भीषण थी कि धुएं का गुबार काफी दूर तक उठते देखा गया. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. यह आग कैसे लगी अभी तक इसका पता नहीं लग पाया है.

कहा जा रहा है कि प्रेम मंदिर के जिस हिस्से में आग लगी है, वह दरअसल स्टोर रूम है. यहां लकड़ी और कंस्ट्रक्शन से जुड़ा सामान रखा था. भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित सफेद संगमरमर से बना प्रेम मंदिर देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में काफी लोकप्रिय है. हर साल दूर-दूर से भक्त यहां आते हैं

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this