23.9 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यमथुरा: आर्मी कैंटीन से 1.83 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला मुख्य आरोपी...

मथुरा: आर्मी कैंटीन से 1.83 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला मुख्य आरोपी अरेस्ट

Published on

मथुरा,

मथुरा के थाना सदर बाजार पुलिस ने सरकारी आर्मी कैंटीन से 1 करोड़ 83 लाख 44 हजार से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपी दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 1 करोड़ 66 लाख 62 हजार रुपये की धनराशि बरामद की गई है. इस मामले में आरोपी नायक के पिता, मां, पत्नी व भतीजे को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.

बताया गया है कि आरोपी दीपक कुमार आर्मी कैंटीन में नायक के पद पर कार्यरत था. उसने सरकारी आर्मी कैंटीन से धोखाधड़ी कर 1 करोड़ 83 लाख 44,589 रुपए अपने और अपनी पत्नी के बैंक खातों में ट्रांसफर किए थे. इस मामले में कैप्टन पंकज यादव द्वारा थाना सदर बाजार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी.

आर्मी कैंटीन से 1 करोड़ 83 लाख 44 हजार की धोखाधड़ी
पुलिस ने इस मामले की गहन जांच के बाद मुख्य आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले आरोपी की पत्नी के खाते से 17 लाख रुपये की धनराशि रिकवर की जा चुकी है. एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि थाना सदर बाजार पुलिस की सतर्कता से मामले में शत प्रतिशत धनराशि की बरामदगी हो गई है. धोखाधड़ी के इस मामले में अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. यह मामला सरकारी विभागों में पारदर्शिता और सुरक्षा के लिए एक गंभीर चेतावनी है.

मुख्य आरोपी पत्नी और पिता समेत गिरफ्तार
बता दें, मथुरा की 7001 ईएमई की री यूनिट में सेना की कैंटीन है. इस कैंटीन में बाबू के रूप में रोहतक के लाल बहादुर शास्त्री नगर निवासी दीपक कुमार की तैनाती थी. दीपक ने सात चेकों के जरिए धोखाधड़ी करके सेना की कैंटीन के खाते से अपने व पत्नी मोनिका के खाते में करीब दो करोड़ रुपये ट्रांसफर कराए थे. एक चेक से 42 लाख, दूसरे से 50 लाख, तीसरे से तीस लाख, चौथी से 30 लाख, पांचवीं से तीस लाख, छठी से 25 लाख और सातवें चेक से 25 लाख रुपये अलग-अलग तिथियों में ट्रांसफर किए गए थे.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...