9.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यदुर्गावती मेडिकल कॉलेज में MBBS के छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल में...

दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में MBBS के छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल में फंदे पर लटकता मिला शव

Published on

बांदा

उत्तर प्रदेश के बांदा में स्थित रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में रविवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉलेज में एमबीबीएस के एक छात्र का शव उसके कमरे में फांसी पर लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर तुरंत जांच-पड़ताल शुरू कर दी। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है।

शहर मुख्यालय से लगभग पांच किलोमीटर दूर स्थित रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में 2016 बैच के एमबीबीएस छात्र अमित मजूमदार का हॉस्टल के कमरे में फांसी पर लटकता शव मिला। यह देखकर हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों में हड़कंप मच गया। छात्रों ने घटना की जानकारी कॉलेज प्रशासन को दी गई। कॉलेज प्रशासन की ओर से तत्काल मेडिकल कॉलेज के चौकी इंचार्ज प्रेमपाल को घटना से अवगत कराया गया। इसके बाद मौके पर शहर कोतवाल श्यामबाबू शुक्ला फोरेन्सिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का मौका-मुआयना किया। अमित मैनपुरी का रहने वाला था।

प्रिंसिपल ने कहा-मानसिक रूप से बीमार था अमित
शहर कोतवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लगता है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं इस बारे में मेडिकल कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल डॉ. एसके कौशल ने बताया कि छात्र शुरू से ही मानसिक रूप से बीमार था। इसी बीमारी के चलते उसने हॉस्टल में अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बारे में उनके परिजनों को अवगत करा दिया गया है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...