12.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्य'मेरे पिताजी और सबके नेताजी नहीं रहे', मुलायम के निधन के बाद...

‘मेरे पिताजी और सबके नेताजी नहीं रहे’, मुलायम के निधन के बाद अखिलेश हुए भावुक

Published on

दिल्ली,

समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. वे पिछले कुछ दिनों से हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती थे. मुलायम सिंह यादव के निधन पर उनके बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भावुक हो गए. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मेरे पिताजी और सबके नेताजी नहीं रहे.

बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने आज सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर आखिरी सांस ली. उन्हें 22 अगस्त को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था. हालात बिगड़ने पर 1 अक्टूबर की रात को CCU (क्रिटिकल केयर यूनिट) में शिफ्ट किया गया था. बीते 5 दिन से मुलायम सिंह यादव की तबियत गंभीर बनी हुई थी. आज उनका निधन हो गया है.

मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर पाकर उनके बेटे अखिलेश यादव अभी-अभी मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे हैं. पिछले एक हफ्ते से अखिलेश यादव लगातार मेदांता हॉस्पिटल में मौजूद थे और मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित थे. एक बार तो उनकी आंखों से आंसू भी छलक गया था. फिलहाल मेदांता हॉस्पिटल में पूरा यादव परिवार मौजूद है.

मेदांता में मौजूद है पूरा यादव परिवार
मुलायम सिंह यादव के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट होने के बाद से ही पूरा यादव परिवार वहीं मौजूद है. अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव, प्रतीक यादव, रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव समेत परिवार के सभी सदस्य पिछले एक हफ्ते से मेदांता में ही थे. उनके निधन के बाद सभी भावुक हैं.

सैफई में होगा अंतिम संस्कार
मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर अभी मेदांता हॉस्पिटल में ही है. बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को उनके गांव सैफई लाया जाएगा. यहीं पर उनका अंतिम संस्कार होगा. नेताजी के निधन पर सैफई में लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी है. सभी भावुक हैं और कई लोग तो नेताजी को याद करके रो रहे हैं.

यूपी के तीन बार सीएम रह चुके हैं नेताजी
मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था. उनके पिता सुघर सिंह यादव एक किसान थे. मौजूदा वक्त में मुलायम सिंह मैनपुरी सीट से लोकसभा सांसद थे. वे उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और देश के रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं. मुलायम सिंह 8 बार विधायक और 7 बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं.

मुलायम सिंह यादव ने दो शादियां की थीं. उनकी पहली पत्नी मालती देवी की मृत्यु मई 2003 में हुई. मालती देवी, अखिलेश यादव की मां थीं. मुलायम ने दूसरी शादी साधना गुप्ता से की. मुलायम सिंह और साधना के बेटे का नाम प्रतीक यादव है. हाल ही में साधना का निधन हो गया था.

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...