14.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यबिहार में मॉब लिंचिंग: रेप के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, 9 साल...

बिहार में मॉब लिंचिंग: रेप के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, 9 साल की मासूम से किया था गंदा काम

Published on

कटिहार

कटिहार में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को भीड़ ने पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की। इससे रेप के आरोपी की मौत हो गई। मामला हसनगंज थाना क्षेत्र का है। यहां सरेआम तालिबानी फरमान जारी करते हुए एक व्यक्ति की पेड़ से बांधकर जमकर पीटा गया। मामले के बारे में बताया जाता है कि हसनगंज के ही एक गांव की 9 साल की नाबालिक के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया था। इसके बारे में जब लोगों को पता चला तो आक्रोशित भीड़ ने व्यक्ति को पेड़ से बांधा और उसके जमकर पिटाई की गई। इस दौरान भीड़ तमाशबीन बनी सारी घटना को देखती रही।

आरोपी को पेड़ बांधकर पीटा
वहीं घटना के बारे में नाबालिक बच्ची के परिजनों का कहना है कि आरोपी ने बुधवार की रात एक 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। जब लोगों ने इस बारे में उन्हें बताया कि परिजन काफी उग्र हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी को पकड़ा और पेड़ से बांध दिया। इस दौरान जब गांव में अन्य ग्रामीणों को घटना के बारे में पता चला तो काफी आक्रोशित हो गए और आरोपी की जमकर पिटाई कर दी।

अस्पताल ले जाते समय आरोपी की हो गई मौत
बताया जाता है कि घटनास्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर हसनगंज थाना है। लेकिन इतनी बड़ी घटना होती रही और थाने को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब ज्यादा भीड़ लग गई तब किसी ने इसकी सूचना हसनगंज थाना पुलिस दी। हसनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर सदर अस्पताल ले जा रही थी। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आरोपी के परिजनों का बयान दर्ज करते हुए पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भिजवा दिया है।

दोनों पक्षों की ओर से दर्ज किया जा रहा है मामला: थानाध्यक्ष
घटना के बारे में हसनगंज थाना प्रभारी रामचंद्र मंडल ने बताया कि दोनों ही तरफ से मामला दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर फिर तंत्र को इस तरह के तालिबानी प्रमाण जारी करने का अधिकार किसने दे दिया जो कानून को भी अपने हाथ में लेने से बाज नहीं आ रहे

Latest articles

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

यूपीएससी सम्मान समारोह: ‘एक चाय वाला पीएम और गाय वाला सीएम बन सकता है — डॉ. मोहन यादव

भोपाल राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सफल अभ्यर्थियों...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...