7.1 C
London
Saturday, January 24, 2026
Homeराज्यमोबाइल, कैश और नोट गिनने की मशीन... ईडी की रेड में भूपेश...

मोबाइल, कैश और नोट गिनने की मशीन… ईडी की रेड में भूपेश बघेल और उनके बेटे के घर में क्या-क्या मिला

Published on

दुर्ग

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे के ठिकानों पर ई़डी ने छापेमारी की है। दुर्ग जिले के भिलाई शहर में स्थित परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी चल रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ईडी ने सोमवार सुबह शराब घोटाला मामले में भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत उनके परिसरों पर छापेमारी की। चैतन्य बघेल के करीबी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल और कुछ अन्य के ठिकानों में भी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत तलाशी ली जा रही है।

ईडी को छापेमारी के दौरान क्या मिला
जानकारी के अनुसार भूपेश बघेल के घर पर ईडी की कार्रवाई जारी है। ईडी की टीम ने कार्रवाई के दौरान कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। सिम कार्ड समेत 6 मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बातचीत की डिटेल खंगाल रही एजेंसी। वहीं, दूसरी तरफ बड़ी मात्रा में कैश मिलने की संभावना जताई गई है। जिसके बाद बैंक के अधिकारी नोट गिनने की मशीन लेकर भी पूर्व सीएम के आवास पर पहुंचे हैं।

पूछताछ कर रही है ईडी की टीम
पूर्व सीएम भूपेश बघेल के निवास में ईडी की टीम करीब 7 घंटे से कार्रवाई कर रही है। पिछले 7 घंटों से भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल से पूछताछ हो रही है। कार्रवाई के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस विधायक भूपेश बघेल के निवास पर पहुंच गए हैं। भूपेश बघेल के निवास के बाहर कांग्रेस विधायक और दिग्गज नेता ईडी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का पुतला जलाया है।

विधानसभा में भी हंगामा
ईडी की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस विधायकों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा किया है। सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन में आसन के समक्ष आने के बाद कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर दिया गया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने प्रश्नकाल में ईडी की छापेमारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने दावा किया कि सरकार में कथित भ्रष्टाचार पर सवाल उठाने वालों को केंद्रीय एजेंसी का इस्तेमाल कर निशाना बनाया जा रहा है।

कांग्रेस विधायक उमेश पटेल समेत कांग्रेस सदस्यों ने सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और दावा किया कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने प्रश्नकाल के महत्व का हवाला देते हुए विपक्षी सदस्यों से शून्यकाल में अपने मुद्दे उठाने को कहा, लेकिन कांग्रेस सदस्य नारेबाजी करते रहे। कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए आसन के समक्ष आ गए जिसके बाद नियमों के अनुसार, उन्हें निलंबित कर दिया गया। भूपेश बघेल सदन में मौजूद नहीं थे।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

प्रदेश कर्मचारियों-पेंशनरों को 35 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा

भोपाल।राजस्थान और हरियाणा की तर्ज पर प्रदेश सरकार अपने 10 लाख से अधिक अधिकारियों,...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...