10 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यमोदी-नीतीश की जोड़ी बिहार में हर मोर्चे पर फेल, PM के पटना...

मोदी-नीतीश की जोड़ी बिहार में हर मोर्चे पर फेल, PM के पटना आने से पहले RJD ने लगाए मार्कशीट वाले पोस्टर

Published on

पटना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुवार शाम को पटना आगमन से पहले विपक्षी आरजेडी ने मार्कशीट वाला पोस्टर जारी कर हमला किया है। आरजेडी ने पटना में बिहार के 2005 से 2025 तक चलती आ रही एनडीए की सरकार का मार्कशीट वाला पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर रूपी मार्कशीट में एनडीए की सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया गया है।

पोस्टर लगाने वाले आरजेडी नेता ने कहा कि ये लोग सत्ता का खेल कर रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता के लिए फेल हैं। केंद्र सरकार के नीति आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि मानवीय सूचकांक के मामले में, चिकित्सा, शिक्षा में बिहार फिसड्डी राज्य है। बिहार को इस हाल में पहुंचाने में कहीं ना कहीं राज्य और केंद्र दोनों की भूमिका है। नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की डबल ईंजन सरकार बिहार में किस तरह से काम कर रही है यह स्पष्ट रूप से दिख रहा है।

आरजेडी की ओर से जारी पोस्टर में पीएम मोदी और नीतीश कुमार की तस्वीर है। पोस्टर की हेडिंग में लिखा है- हमारा कुर्सी का खेल है, हर विषय में फेल हैं। उसके नीचे 2005 से 2025 लिखा है।

इसके बाद एक-एक विषय का जिक्र है और उसके नंबर के आगे फेल (Fail) लिखा है। उदाहरण के रूप में, नौकरी व रोजगार, स्वास्थ्य सुविधा, अपराध पर लगाम, पलायन पर नियंत्रण, भ्रष्टाचार पर रोक, नौकरशाही पर रोक, स्थिर सरकार, नए निवेश, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, गड्ढामुक्त सड़कें आदि सभी पैरामीटर पर फेल बताया गया है।

Latest articles

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...