12.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यमोहाली : शोरूम की अंडर कंस्ट्रक्शन दीवार गिरी, मलबे में दबकर 4...

मोहाली : शोरूम की अंडर कंस्ट्रक्शन दीवार गिरी, मलबे में दबकर 4 मजदूरों की मौत, 4 गंभीर

Published on

चंडीगढ़

पंजाब के मोहाली में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एयरपोर्ट रोड पर बन रहे मोहाली सिटी सेंटर के तहत निर्माणाधीन शोरूम की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से मलबे के नीचे 8 मजदूर दब गए। आनन-फानन में राहत कार्य शुरू किया गया, जिनमें से 4 को बचा लिया गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं चार मजदूरों की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि मोहाली सिटी सेंटर में एक शोरूम का निर्माण हो रहा है। देर शाम को यहां काम चल रहा था। तभी निर्माणाधीन बिल्डिंग की एक दीवार भरभराकर गिर पड़ी। यहां काम कर रहे मजदूर मलबे में नीचे दब गए। घटन के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। काम कर रहे दूसरे मजदूर घटना स्थल की तरफ भागे।

अस्पताल में घोषित किए गए मृत
मजदूरों ने मलबे में दबे अपने साथी मजदूरों को निकालना शुरू किया। वहीं मौके पर सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची। फायर बिग्रेड बुलाई गई और ऐंबुलेंस से मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान चार मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...