5.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यमोहाली वीडियो लीक: लड़की के मोबाइल से 12 वीडियो रिकवर, MMS कांड...

मोहाली वीडियो लीक: लड़की के मोबाइल से 12 वीडियो रिकवर, MMS कांड में चैट से हुए कई खुलासे

Published on

चंडीगढ़,

चंडीगढ़ की यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों के वीडियो लीक होने के मामले में चौथे आरोपी की एंट्री हो गई है. सात दिनों तक पुलिस रिमांड में भेजे गए तीनों आरोपियों (छात्रा, उसका बॉयफ्रेंड सनी मेहता और उसका दोस्त रंकज वर्मा) से शुरुआती पूछताछ में कई तथ्य हाथ लगे हैं. छात्रा के मोबाइल से एक दर्जन से ज्यादा वीडियो रिकवर कर लिए हैं.

हालांकि पुलिस की माने तो रिकवर किए गए सभी वीडियोज उसके अपने हैं. पुलिस ने वॉट्सएप चैट ट्रांसक्रिप्शन भी हासिल की है, जिसके मुताबिक आरोपी छात्रा किसी मोहित से चैट कर रही थी. वह छात्रा को वीडियो और फोटोज डिलीट करने को कह रहा है. इस पर आरोपी छात्रा कहती है, ‘आज मरवा ही दिया था. क्योंकि एक छात्रा ने उसे एक नहाती हुई छात्रा की फोटो लेते हुए देख लिया था.’

वहीं आरोपियों के वकील और पुलिस ने छात्रा के मोबाइल फोन में एक अन्य छात्रा की फोटो होने की बात कही है लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने आरोपी छात्रा के अलावा उसके बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है. पुलिस ने छात्रा का लैपटॉप भी कब्जे में लिया है.

ब्लैकमेलिंग के जाल में फंस गई थी छात्रा
आरोपी छात्रा ने अपने बॉयफ्रेंड सनी मेहता को खुद के ही वीडियो भेजकर मुसीबत मोल ले ली थी. बॉयफ्रेंड धोखेबाज निकला और उसने सभी वीडियोज अपने दोस्त रंकज वर्मा के साथ साझा कर दिए. फिर रंकज उसके वीडियो को वायरल करने के नाम पर उससे दूसरी छात्राओं के वीडियो और फोटो की डिमांड कर रहा था.

शुरुआती जांच में सामने आया है कि रंकज वर्मा और छात्रा का बॉयफ्रेंड सनी मेहता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है. आरोपी छात्रा का बाकायदा बयान है कि उसका बॉयफ्रेंड सनी मेहता उसे ब्लैकमेल कर रहा था, उसके पास उसका अश्लील वीडियो था, जिसे वायरल करने की धमकी देकर वो दूसरी लड़कियों का वीडियो बनाने के लिए दबाव डाला था.

सनी मेहता ने आरोपी छात्रा का वीडियो अपने दोस्त रंकज वर्मा के साथ भी शेयर किया था. इस केस में पहले दिन से ब्लैकमेल का एंगल सामने आया था. पहले दिन ही ब्लैकमेलर सनी मेहता का नाम सामने आया. उसी दिन सनी के दोस्त रंकज वर्मा का पता चल गया दोनों फौरन पुलिस के रडार पर भी आ गए.

इसके बाद हिमाचल पुलिस ने दोनों को दबोच कर पंजाब पुलिस को सौंपा. कल आरोपी छात्रा के साथ दोनों की कोर्ट पेशी हुई. कोर्ट ने तीनों को 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. इसके बाद पुलिस की पूछताछ में तीनों अहम खुलासे कर रहे हैं. 6 लड़कियों ने आरोपी छात्रा को वीडियो बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था, जिसके बाद मामला सामने आया.

SIT कर रही है जांच
खैर इस मामले की जांच के लिए पंजाब सरकार ने एसआईटी का गठन किया है. पुलिस की SIT में सभी तीनों अफसर महिला हैं तो यूनिवर्सिटी के 9 सदस्यों वाली जांच कमेटी में 5 प्रोफेसर और 3 छात्र हैं. दोनों टीम अपने-अपने स्तर पर MMS कांड की जड़ तक पहुंचने में लगी है.

कनाडा से धमकी की भी जांच
मामला में एक ट्विस्ट कनाडा एंगल से आया है. एक छात्रा का आरोप है कि उसके फोन पर कनाडा से धमकी भरा फोन आया. फोन करने वाले ने कहा कि उसके पास उसका वीडियो है और चुप नहीं रही तो वायरल कर देगा. पुलिस इस 2 मिनट 8 सेकेंड की कॉल की भी जांच कर रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...