नागपुर
केंद्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस मौके पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मौजूद रहे। आरएसएस ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल से मोहन भागवत के तिरंगा फहराते हुए वीडियो पोस्ट किया। पोस्ट पर कैप्शन दिया गया- स्वाधीनता का अमृत महोत्सव मनाएं, हर घर तिरंगा फहराएं, राष्ट्रीय स्वाभिमान जगाएं। गौरतलब है कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल संघ मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज न फहराए जाने पर आलोचना करते रहे हैं।
