19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्ययूपी पहुंचा मंकीपॉक्स? चार दिन तक बुखार, फिर बच्चे के शरीर में...

यूपी पहुंचा मंकीपॉक्स? चार दिन तक बुखार, फिर बच्चे के शरीर में फफोले

Published on

शाहजहांपुर

कोरोना संक्रमण का खतरा अभी पूर्ण रूप से खत्म भी नहीं हो पाया था कि अब मंकीपॉक्स का खतरा शुरू हो गया है। यूपी के शाहजहांपुर में एक संदिग्ध मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। मंकीपाक्स के लक्षणों वाले इस मरीज को मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है, हालांकि पुख्ता तौर पर मंकीपाक्स तो नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि मरीज का सैंपल जांच के लिए नासिक भेजा गया है। कई दिन रिपोर्ट आने में लगेंगे, तब तक उसे भर्ती रखा जाएगा।

दरअसल कांट के सरथौली गांव के करीब छह साल के एक बच्चे को बुखार आ रहा था। इसके बाद बच्चे के शरीर में फफोले पड़ गए। परिवार वालों ने बच्चे को मेडिकल कालेज लाकर दिखाया। मंकीपॉक्स के लक्षण मान डाक्टरों ने बच्चे को वार्ड में भर्ती कर लिया। अब उसकी जांच कराई जाएगी तभी स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल डाक्टरों ने बच्चे का उपचार शुरू कर दिया है।

20 बेड किए आरक्षित
मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य महकमा इस बीमारी से लड़ने के लिए तैयार है। मेडिकल कॉलेज में 20 बेड आरक्षित किए गए। ताकि आवश्यकता पड़ने पर रोगियों का आईसोलेशन और उपचार किया जा सके।

यह है मंकीपॉक्स
मंकीपॉक्स वायरस एक मानव चेचक के समान संक्रमण है। 1958 में पहली बार शोध के लिए रखे गए बंदरों में पाया गया था। मुख्य रूप से मध्य और पश्चिम अफ्रीका के उष्णकटिबंधीय वर्षावन क्षेत्रों में रोग पाया जाता है।

इन बातों का रखें ध्यान
कोरोना प्रोटोकॉल की तरह ही रोगी के संपर्क में आने वाली किसी भी सामग्री जैसे बिस्तर आदि के संपर्क में आने से बचें। मरीज को दूसरों से अलग आईसोलेट रखें। मरीज की देखभाल करते समय पीपीई किट का उपयोग करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के विषय में तत्काल जिला सर्विलांस इकाई को सूचित करें।

मंकीपॉक्स के लक्षण
बार-बार तेज बुखार आना।
पीठ और मांसपेशियों में दर्द।
त्वचा पर दानें और चकत्ते पड़ना।
खुजली की समस्या होना।
शरीर में सामान्य रूप से सुस्ती आना।
मंकीपाक्स वायरस की शुरुआत चेहरे से होती है।
गला खराब होना और बार-बार खांसी आना।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....