15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यमुरादाबाद यूनिवर्सिटी में महिला प्रोफेसर का शव मिलने से हड़कंप, गले पर...

मुरादाबाद यूनिवर्सिटी में महिला प्रोफेसर का शव मिलने से हड़कंप, गले पर चाकू के निशान

Published on

मुरादाबाद ,

यूपी के मुरादाबाद स्थित एक निजी विश्वविद्यालय से 27 वर्षीय सहायक प्रोफेसर का शव बरामद किया गया. प्रोफेसर की गर्दन पर चाकू के निशान थे. स्थानीय पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है. फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया गया है. आगे की जांच-पड़ताल की जा रही है.

मामले में मुरादाबाद के पुलिस अधीक्षक (नगर) अखिलेश ने बताया कि घटना सोमवार (1 जुलाई) की है. दिल्ली रोड स्थित तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय (टीएमयू) के पैथोलॉजी विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ. अदिति मेहरोत्रा ​​(27) का शव गेस्ट हाउस के एक कमरे में मिला है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. अदिति मेहरोत्रा की गर्दन पर चाकू के निशान थे.

न्यूज एजेंसी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बाद में प्रोफेसर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और उनके परिवार को सूचित किया गया. शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह आत्महत्या का मामला है लेकिन मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगी. फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाया है. घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल भी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने उन्हें बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है.

पुलिस ने आगे बताया कि हरियाणा के रेवाड़ी जिले की रहने वाली अदिति मेहरोत्रा ​​इसी साल 16 जून को मुरादाबाद के विश्वविद्यालय में नौकरी के लिए आई थीं. तब से वह विश्वविद्यालय परिसर के गेस्ट हाउस में रह रही थीं. लेकिन अब दो हफ्ते बाद ही उनकी लाश मिली है.

उधर, प्रोफेसर अदिति मेहरोत्रा ​​की मौत की खबर सुनते ही परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. सूचना मिलते ही वे रेवाड़ी से मुरादाबाद पहुंच गए. मृतका के पिता डॉ. नवनीत मेहरोत्रा ​​ने कहा कि उन्होंने घटना वाली रात उसे फोन किया था लेकिन उसने न तो कॉल रिसीव की और न ही वापस फोन किया. इस तरह घटना का पता तब चला, जब प्रोफेसर ने घरवालों का फोन नहीं उठाया.

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...