7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यबड़वाह से सचिन शर्मा पात्र गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में जिला स्तरीय वॉलीबाल...

बड़वाह से सचिन शर्मा पात्र गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में जिला स्तरीय वॉलीबाल स्पर्धा का आयोजन

Published on

बड़वाह से सचिन शर्मा पात्र गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में जिला स्तरीय वॉलीबाल स्पर्धा का आयोजन,बड़वाह – स्थानीय पात्र गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल बड़वाह में आज, 12 अगस्त 2025 (मंगलवार) को जिला शिक्षा विभाग खरगोन के अंतर्गत जिला स्तरीय 14 वर्षीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में खरगोन जिले के विभिन्न विद्यालयों कसरावद, महेश्वर, मण्डलेश्वर, बड़वाह, बागोद आदि के प्रतियोगियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में बड़वाह नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता जी और भा.ज.पा जिला महामंत्री श्री महिम ठाकुर जी ने विद्यालय आकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खेलकूद में हार-जीत को नज़रअंदाज़ करके, आपस में मित्रता के भाव से खेलने और राष्ट्र के प्रति प्रेम और अनुशासन बनाए रखने की बात कही। इस प्रतियोगिता में अन्य अतिथि के रूप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री रेवाराम जी वर्मा, सांदीपनी विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती हंसा जी कानुडे, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री सुधीर जी राठौर, और खेल अधिकारी श्री के. आर. वर्मा, डी. एस. चौहान, बी. एल. सोलंकी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़िए: भोपाल सेंटर जेल में राखी का पर्व, बहनों ने बांधा अपने बंदी भाइयों को राखी

इस स्पर्धा के दौरान संभागीय स्तर पर वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस अवसर पर संस्था के संचालक श्री प्रवीण जी पारख, श्री आदित्य जी पारख, संस्था प्राचार्य श्री पुरूषोत्तमराव जी येले, उपप्राचार्य श्री योगेन्द्र जी मण्डलोई, श्री दीपक सक्सेना, पीआरओ श्री क्षितिज दुबे, और सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...