7.3 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यग्वालियर हादसे में मौके पर ही दम तोड़ा

ग्वालियर हादसे में मौके पर ही दम तोड़ा

Published on

ग्वालियर।
ग्वालियर में शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी और चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसा पुरानी छावनी स्थित निरावली पॉइंट पर हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों उछलकर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। जानकारी के मुताबिक, मोती झील क्षेत्र निवासी चमेली बघेल (45), पत्नी अतर सिंह बघेल, अपने बेटे धर्मेंद्र बघेल (27) के साथ शुक्रवार दोपहर एक कार्यक्रम में शामिल होकर कैलारस (मुरैना) से लौट रही थीं।

Read Also: आजाक्स के प्रदेश अध्यक्ष कानूनी कार्रवाई की मांग

दोनों जैसे ही निरावली पॉइंट के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मां-बेटा बाइक सहित सड़क पर जा गिरे और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। डंपर और उसके चालक की तलाश के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...