10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्ययूपी के कुंडा में बनाया गया मुहर्रम गेट, राजा भैया के पिता...

यूपी के कुंडा में बनाया गया मुहर्रम गेट, राजा भैया के पिता ने जताई आपत्ति…

Published on

प्रतापगढ़

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में मुहर्रम जुलूस की तैयारियां चल रही है। इस क्रम में मुहर्रम को लेकर कुंडा में गेट बनाया गया है। अब इस पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। जनसत्ता पार्टी के अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह ने मुहर्रम गेट बनाए जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने ट्वीट कर इस मामले को जोरदार तरीके से उठाया है। सरकार से उन्होंने इस गेट को हटवाए जाने की मांग कर दी है। इसको लेकर कुंडा और प्रतापगढ़ के इलाके में माहौल गरमा गया है।

कुंडा विधायक के पिता भद्री स्टेट के राजा रहे हैं। वे दक्षिणपंथी झुकाव के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उन्होंने मुहर्रम गेट का मामला उठाकर एक बार फिर क्षेत्र में माहौल को गरमा दिया है। राजा उदय प्रताप सिंह ने ट्वीट के जरिए इस मामले में अपनी आपत्ति जताई है। 89 वर्षीय उदय प्रताप सिंह ने प्रतापगढ़ के कुंडा विकासखंड के शेखपुर आशिक क्षेत्र के एक गांव में अस्थायी मुहर्रम गेट बनाए जाने का मामला उठा दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ से इस गेट को हटवाने की मांग भी कर डाली है।

उदय प्रताप सिंह ने ट्वीट में कहा है कि प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित शेखपुर गांव में मुसलमानों ने सड़क के उस पार मस्जिद का एक गेट बना लिया है, जिस पर उनकी भाषा में कई बातें लिखी हुई हैं। वे हिंदुओं को इसके नीचे चलने पर मजबूर कर रहे हैं। हमारा सुझाव है कि सभी हिंदू मुख्यमंत्री से शिकायत करें कि गेट को तुरंत हटा दिया जाए। उदय प्रताप सिंह के ट्वीट को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। राजा भैया के पिता अपने दक्षिणपंथी झुकाव के लिए जाने जाते हैं और इस क्षेत्र में हिंदू संगठनों से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय भाग लेते हैं।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this