19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यमुखिया का स्टिंग और फंस गए साहब, DM ने कस दिया BDO...

मुखिया का स्टिंग और फंस गए साहब, DM ने कस दिया BDO पर शिकंजा, PM मोदी के सपनों से धोखाधड़ी

Published on

सीतामढ़ी

बिहार के सीतामढ़ी जिले के डुमरा प्रखंड की भासर मच्छहां दक्षिणी के मुखिया बबलू साह का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में मुखिया पीएम आवास योजना में रिश्वत की बात कर रहे हैं। वे डुमरा बीडीओ के खिलाफ भी कड़वी टिप्पणी कर रहे है। वीडियो ने मुखिया ने जो बातें कही है, उस पर यकीन किया जाए, तो आवास योजना में लाभुकों से रिश्वत की वसूली की जाती है और उसमें से मुखिया और बीडीओ में हिस्सा लगता है। बहरहाल, वीडियो और लिखित शिकायत मिलने पर डीएम रिची पाण्डेय के निर्देश पर डीडीसी मनन राम ने डुमरा बीडीओ पर प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है। खास बात ये कि मुखिया बबलू साह ने वायरल वीडियो की पुष्टि की है।

क्या है वीडियो वाला पूरा वाकया
वायरल वीडियो में मुखिया बबलू साह एक पुल पर बैठे हुए हैं। वहां एक व्यक्ति उनसे बात कर रहा हैं। उस व्यक्ति से मुखिया पैसे का डिमांड करते हैं। वो पूछता है कि कैसा पैसा? तब मुखिया कहते हैं कि सरस्वती देवी और बिगन राय वाला। वो व्यक्ति आवास योजना की एक विधवा लाभार्थी को छोड़ देना की बात कह रहा है। इस पर मुखिया बबलू साह कह रहे हैं कि ऐसा थोड़े होता है। घोड़ा घास से दोस्ती कर लेगा…एक हजार कम देगा। हमको बीडीओ छोड़ देगा, तो हम भी छोड़ देंगे। मुखिया कहते हैं सुने जा रहे है कि जैसे लाभार्थी के खाते में पेमेंट होता है, बीडीओ को खबर लग जाती है और वे पैसे का डिमांड करने लगते हैं।

बीडीओ ने मुखिया की खोजी औकात!
वीडियो में मुखिया कह रहे हैं कि पैसा नहीं देने पर बीडीओ कहता है कि वह (लाभार्थी) आपका बाप था कि दादा कि बाबा। जब औकात नहीं है, तो पेमेंट क्यों करा लेते हैं? ये बात कहने से पहले मुखिया बबलू साह, बीडीओ को भद्दी-भद्दी गाली दे रहे हैं। पूरे बिहार में मुखिया बबलू साह का ये वीडियो वायरल है। मुखिया बबलू साह ने बताया कि वीडियो वार्ड सदस्य आशा देवी का पति लालबाबू राय ने बनाया था। उन्होंने बताया कि लालबाबू राय की ओर से पक्का मकान वालों का भी नाम आवास योजना की सूची में जोड़ने का दवाब दिया जा रहा था। इंकार करने पर वो वीडियो बना लिया।

साथ में रहने वाला व्यक्ति धोखा दिया
मुखिया को मलाल इस बात का है कि लालबाबू राय हमेशा साथ रहता था और खाता-पीता था। उसने वीडियो वायरल कर धोखा दिया है। उन्होंने बताया कि लालबाबू उनसे बातचीत कर रहा था और कमीज के ऊपर वाले पैकेट में मोबाइल चालू रखकर वीडियो बना लिया था। उस दौरान उन्हें कोई शंका नहीं हुई थी। किसी ने इसकी शिकायत डीएम से की थी। डीएम रिची पाण्डेय ने डीडीसी को प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही थी। सीतामढ़ी के डीडीसी ममन राम ने बीडीओ को नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है। इसकी पुष्टि डीडीसी मनन राम ने की है।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...