4.6 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यतीसरे दिन भी वेंटिलेटर पर मुलायम सिंह यादव, दोपहर तक मेदांता से...

तीसरे दिन भी वेंटिलेटर पर मुलायम सिंह यादव, दोपहर तक मेदांता से आ सकता है हेल्‍थ बुलेटिन

Published on

गुरुग्राम/लखनऊ

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव यहां मेदांता अस्पताल की क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती हैं। विशेषज्ञों की एक टीम उनका इलाज कर रही है। समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (82) की तबीयत खराब चल रही है। लगातार तीसरे दिन वह लाइफ सपोर्ट सिस्‍टम यानी वेंटिलेटर पर हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर तक मेदांता अस्‍पताल हेल्‍थ बुलेटिन जारी कर सकता है।

मुलायम सिंह यादव का 22 अगस्त से अस्पताल में इलाज चल रहा है और उन्हें जुलाई में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने एक बयान में कहा, मुलायम सिंह अभी गुड़गांव के मेदांता अस्पताल की क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती हैं और विशेषज्ञों की एक टीम उनका इलाज कर रही है।

मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव, बहू डिंपल यादव और भाई शिवपाल सिंह यादव रविवार को अस्पताल पहुंचे थे। सूत्रों ने बताया कि पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भी उनका हालचाल जानने के लिए अस्पताल परिसर पहुंचे और उन्हें अस्पताल नहीं आने की सलाह दी गई है।

सपा ने रविवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा था, आदरणीय नेता जी आईसीयू में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है। आप सभी से विनम्र निवेदन है कि कृपया अस्पताल ना आएं। नेताजी के स्वास्थ्य की जानकारी आप लोगों को समय- समय पर दी जाती रहेगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव से बात कर उनके पिता का हालचाल पूछा था। सूत्रों के अनुसार मोदी ने अखिलेश यादव को आश्वासन दिया कि वह हरसंभव मदद और सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...