14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यMumbai: शेयर बाजार में घाटे से परेशान युवक ने खुद को मारी...

Mumbai: शेयर बाजार में घाटे से परेशान युवक ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

Published on

मुंबई ,

मुंबई के उपनगर भांडुप से गुरुवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां शेयर बाजार में पैसे गंवाने से परेशान एक 38 साल के शख्स ने खुद को गोली मार ली. यह घटना शाम करीब 4:30 बजे की है.पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घायल शख्स का नाम मनोज चंद्रकांत भोसले है, जो पिछले दो दिनों से शेयर बाजार में हुए नुकसान को लेकर तनाव में था. घटना के समय वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ एमएचएडीए कॉलोनी, सुभाष नगर स्थित अपने फ्लैट लौट रहे थे.

खुद को गोली मारकर खुदकुश का प्रयास
घर की सीढ़ियों पर पहुंचते ही उन्होंने अचानक रुककर पिस्तौल से खुद पर गोली चला दी. गोली उनके गले के पास लगी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने तुरंत उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है.

शख्स को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मनोज की हालत नाजुक बनी हुई है और प्राथमिक जांच में यह मामला आत्महत्या की कोशिश जैसा लग रहा है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि उनके पास पिस्तौल कहां से आई और क्या वह लाइसेंसी थी. मौके पर मौजूद परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this