11 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यउधारी नहीं लौटाने पर सरेआम सड़क पर दौड़ाकर की हत्या

उधारी नहीं लौटाने पर सरेआम सड़क पर दौड़ाकर की हत्या

Published on

कलबुर्गी,

कर्नाटक के कलबुर्गी में सरेआम धारदार हथियारों से हमला कर एक शख्स की हत्या कर दी गई. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से आराम फरार हो गए. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, कलबुर्गी के रहने वाले जमीर नाम के युवक ने परिचित समीर से 9 हजार रुपए उधार लिए थे. समीर ने जब कुछ समय बाद उधारी के पैसे वापस मांगे, तो जमीर टालने लगा. बताया जा रहा है कि काफी समय से जमीर पैसे नहीं लौटा रहा था.इसको लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा. शनिवार को जब जमीर जेवरगी रोड के पास से गुजर रहा था. इस दौरान समीर ने अपने दोस्त आकाश के साथ मिलकर जमीर पर हमला कर दिया.

जैसे ही समीर ने धारदार हथियार से हमला किया, तो जमीर भागने लगा. समीर और आकाश ने उसे दौड़कर पकड़ लिया और गिराकर उस पर ताबड़तोड़ वार किए. गंभीर रूप से घायल होने की वजह से जमीर की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. जिस समय इस वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय रोड पर काफी ट्रैफिक चल रहा था.

सड़क पर भी काफी भीड़ थी, लेकिन आने-जाने वालों ने युवक को बचाने की कोशिश नहीं की. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है. सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस वारदात को लेकर जांच-पड़ताल कर रही है.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...