6.9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराज्यहरियाणा : रोहतक में कांग्रेस की महिला नेता की हत्या, बस स्टैंड...

हरियाणा : रोहतक में कांग्रेस की महिला नेता की हत्या, बस स्टैंड के पास सूटकेस में मिला शव

Published on

रोहतक,

हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला कस्बे के बस स्टैंड के पास एक युवती का सूटकेस में शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस को सूचना मिली थी एक सूटकेस में शव हो सकता है. इसी सूचना पर पुलिस ओर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने जब सूटकेस खोला तो उसके होश उड़ गए क्योंकि सूटकेस में एक युवती की लाश थी.

पुलिस को शक है कि युवती की गला घोंटकर हत्या की गई है. युवती की शिनाख्त कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल के रूप में हुई. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया है.

हिमानी नरवाल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं. हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुडा, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुडा और रोहतक की विधायक बीबी बत्रा के साथ हिमानी की कई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी साझा किया था.

विधायक बीबी बत्रा ने हिमानी नरवाल की हत्या की आशंका जाहिर की और उसकी हत्या की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) से करवाने की मांग की. उन्होंने कहा कि हिमानी नरवाल कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थीं जो पार्टी के हर कार्यक्रम में भाग लेती थीं.

पुलिस ने पूरे मामले पर क्या जानकारी दी?
रोहतक के सांपला बस स्टैंड से पुल के नजदीक जो सड़क दिल्ली की तरफ जाती है, वहीं पर एक नीले रंग का बड़ा सा सूटकेस रखा हुआ था. किसी ने इसकी सूचना सांपला थाना पुलिस को दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया. जब सूटकेस को खोलकर देखा तो लगभग 20 से 22 साल की युवती का शव सूटकेस में मिला. जिसके गले में चुन्नी लिपटी हुई थी और हाथों पर मेहंदी भी लगी हुई थी. सांपला थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया की सूचना मिलने के बाद उन्होंने मौके पर पहुंच कर जांच की. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है.

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this