14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यहत्या का खुलासा: फोन पर बात करती थी पत्नी, अवैध संबंधों के...

हत्या का खुलासा: फोन पर बात करती थी पत्नी, अवैध संबंधों के शक में पति ने उतारा था मौत के घाट

Published on

बाराबंकी ,

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां थाना कोठी क्षेत्र के सेमरावा गांव में 10 अप्रैल को राजकुमारी नाम की महिला की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी. शुरुआत में मामला ब्लाइंड मर्डर का लग रहा था, जिसकी सूचना मृतका की मां गुलाब देई ने पुलिस को दी थी.

मामला दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरू की. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और सर्विलांस व मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद ली गई. जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, शक की सुई मृतका के पति सूर्यलाल की ओर घूमी. पूछताछ में जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो आरोपी टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया.

अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या
पूछताछ में सामने आया कि राजकुमारी अक्सर फोन पर किसी से बात करती थी, जिससे उसका पति नाराज रहता था. आपसी झगड़े और शक ने इस हद तक गुस्सा बढ़ाया कि सूर्यलाल ने गला रेत कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी को मीरापुर स्थित एक ईंट भट्ठे के पास से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है. इस घटना पर एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा चुका है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this