10.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यमूसेवाला के पिता बोले- मेरे बेटे की हत्या के पीछे कुछ सिंगर...

मूसेवाला के पिता बोले- मेरे बेटे की हत्या के पीछे कुछ सिंगर और सफेदपोश

Published on

मानसा,

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के 80 दिन बीत जाने के बाद उनके पिता बलकार सिंह ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने सिद्धू की हत्या के पीछे कुछ गायकों और राजनीतिक लोगों का हाथ बताया है. साथ ही बहुत ही जल्द इसका खुलासा करने की बात कही है.रविवार को मूसेवाला के घर हजारों की संख्या में लोग उनके माता-पिता से मिलने पहुंचे थे. इस मौके पर दिवंगत सिंगर के पिता ने उन लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उसके बेटे का इसलिए कत्ल कर दिया, क्योंकि उसने थोड़े समय में अधिक तरक्की कर ली थी.

उन्होंने आगे कहा कि सिद्धू के कत्ल के जिम्मेदार कुछ गायक भी हैं, जो नहीं चाहते थे सिद्दू अच्छा गाए. लेकिन सिद्धू की हत्या करवाने वाले ये गायक अब कभी तरक्की नहीं करेंगे. मूसेवाला के पिता बलकार सिंह ने यह भी कहा कि एक ग्रुप ने सिद्धू के गानों को लेकर सभी को गुमराह किया. यहां तक कि सरकार को भी गुमराह किया गया. मलसन, सिद्धू ने एक गीत में कहा था- ”जो लोग अपनी घरवाली को संभाल नहीं सकते, वो मुझे सलाह देते हैं.” लेकिन इसका गलत मतलब निकाला गया.

घर पर मौजूद लोगों से सिद्धू के पिता ने कहा कि थोड़े समय के करियर में मिली शोहरत के चलते कुछ लोग यह चाहते थे कि सिद्धू जो भी करे, वह उनके माध्यम से करे. मगर वह जितनी देर रहा खुद के दम पर रहा और मेरी भी जितनी जिंदगी है, इसी तरह जीऊंगा.

उन्होंने बताया कि सिद्धू जब कनाडा में पढ़ने गया था, तो उसके साथ कुछ गलत लोग जुड़कर फायदा लेने की ताक में रहे. सिद्धू के पिता ने कहा कि जल्द ही वह उन सबके नाम जनता के सामने रखेंगे जो उनके बेटे की मौत के जिम्मेदार हैं. गौरतलब है कि बीती 29 मई को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा जिले स्थित गांव जवाहरके से सटे इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार पर इस हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this