15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यमुस्कान पार्ट-3 : यूपी के बाद हरियाणा में रिल्स क्विन पत्नी ने...

मुस्कान पार्ट-3 : यूपी के बाद हरियाणा में रिल्स क्विन पत्नी ने पति को दी दर्दनाक मौत, मौत के घाट उतार कर शूटिंग पर चली गई

Published on

भिवानी

उत्तर प्रदेश के मेरठ की मुस्कान के नीले ड्रम वाले कांड को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि उसी शहर से पत्नी द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर हजार रुपये में सांप की खरीदकर पति को मौत की नींद सुलाने की वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया है। यूपी में मुस्कान पार्ट-1 और पार्ट-2 दोहराने के बाद पड़ोसी राज्य हरियाणा में मुस्कान पार्ट-3 हत्याकांड को दोहराया गया है। हरियाणा के भिवानी में इंस्टाग्राम रिल्स क्विन रवीना महिला ने पति को दर्दनाक मौत दी है। महिला ने पहले तो प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत की नींद सुलाई। इसके बाद लाश को ठिकाने लगाया और फिर इंस्टाग्राम के लिए वीडियो बनाने के लिए शूटिंग करने चली गई। इस हत्याकांड ने लोगों के दिमाग को हिलाकर रख दिया है।

हरियाणा का प्रवीण हत्याकांड इस समय सुर्खियों में है। इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड उसकी पत्नी रवीना (Raveena) और उसका आशिक सुरेश निकला। विगत 25 मार्च देर रात प्रवीण की हत्या के बाद जब 26 को प्रवीण के पिता ने रवीना से पूछा कि प्रवीण कहां है तो उसने कहा कि पता नहीं सुभाष ये सोच कर चुप रह गए कि फिर से अनबन हुई होगी। 26 मार्च को ही रवीना शूटिंग के बहाने घर से निकल गई और फिर 28 मार्च को तब वापस अपने ससुराल आई। परिवार वालों ने फोन पर उसे प्रवीण की लाश मिलने की जानकारी दी।

शातिर हत्यारन रवीना 28 मार्च को जब ससुराल वापस पहुंची तो मातम का माहौल था। उसने भी रोने-धोने की भरपूर एक्टिंग की और परिवार वालों को जताया कि पति की मौत से वो बहुत दुखी है। उसके बाद ससुराल में ही रही।

छोटे भाई संदीप ने राज से हटाया पर्दा
प्रवीण की लाश भिवानी के दिनोद रोड नाले से बरामद होने के बाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कर शव परिवार के हवाले कर दिया और परिवार ने दाह संस्कार भी कर दिया। 12 दिन तक परिवार ने कोई शिकायत भी दर्ज नहीं कराई और दुःख में बैठे रहे, लेकिन प्रवीण के छोटे भाई संदीप और चचेरे भाई अमित को शक हुआ तो उन्होंने तमाम CCTV खंगालने शुरू किए और खुद इन्वेस्टीगेशन किया। बीच बीच में भाभी रवीना से भी किसी बहाने कुछ सवाल पूछ लेते थे। 12 दिन बाद परिवार ने पुलिस को अहम सबूत के साथ शिकायत दी, जिसके 24 घंटे के भीतर पुलिस ने रवीना और सुरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और मामले का खुलासा हुआ।

कुछ घंटों की पूछताछ में ही फंस गई कातिल रवीना, कबूल लिया गुनाह
पुलिस सूत्रों कि मानें तो रवीना और सुरेश के खिलाफ पर्याप्त सबूत थे। CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स से चीजें साफ हो चुकी थीं। पुलिस पूछताछ में दोनों ने शुरुआत में तो झूठ बोला, लेकिन कुछ देर में ही जब उन्हें समझ आ गया कि बचना मुश्किल है तो गुनाह कबूल कर लिया।

परिवार को गुमराह भी करती रही रवीना
रवीना परिवार को गुमराह भी कर रही थी। उसने घरवालों को बताया था कि प्रवीण 25 मार्च की रात तीन बजे तक घर पर ही था और बाहर बैठ कर बीड़ी पी रहा था। उसके बाद मैं सो गई। सुबह उठी तो प्रवीण कमरे में नहीं था, कहीं चला गया था, जबकि रवीना दो बजे से पहले ही प्रवीण की लाश को ठिकाने लगा चुकी थी। दोपहर 2:15 बजे तक सुरेश उसे घर छोड़कर निकल चुका था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...