5.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यअखिलेश यादव के चक्कर में मेरा सवाल रह गया... बसपा विधायक का...

अखिलेश यादव के चक्कर में मेरा सवाल रह गया… बसपा विधायक का छलका दर्द

Published on

लखनऊ

यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र का दूसरा दिन हंगामे से भरा रहा। मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच नोंकझोंक चली और अंत में सपा ने वॉकआउट कर दिया। इसके बाद सदन स्‍थगित हो गया। दूसरे दिन भी कार्यवाही न होने का दर्द बीएसपी के विधायक उमाशंकर सिंह के बयान में दिखा। उन्‍होंने कहा, अखिलेश यादव और सपा विधायकों के चक्कर में मेरा सवाल रह गया।

बलिया के रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा, लखीमपुर खीरी में दो दलित बहनों के रेप और मडर की घटना पर मैंने आज सदन के सामने राज्‍य में कानून व्‍यवस्‍था के मुद्दे पर एक सवाल सबमिट किया था। लेकिन पहले सपा अध्‍यक्ष स्‍वास्‍थ्‍य के विषय पर बोलने लगे, उसके बाद उन्‍होंने अपने विधायकों से सदन में हंगामा करने का आदेश दे दिया। असल में बीजेपी और सपा नहीं चाहते कि दलित मुद्दों को उठाया जाए।

मंगलवार को सदन के शुरू में अखिलेश यादव और विधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना के बीच नियम 311 को लेकर बहस होने लगी। इसके बाद जब अखिलेश यादव ने प्रदेश की स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था पर सवाल उठाए तो सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने उनका जवाब दिया। सीएम के जवाब से सपा सदस्‍य और भड़क गए और सदन के बीचोंबीच आ गए। इसके बाद सदन को कल दोपहर 12 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया।

इसी के बाद बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह ने मीडिया से बातचीत में यह बयान दिया। यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू हुआ था, पहले दिन भी कोई कार्य नहीं हुआ, दूसरा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। यह सत्र 23 सितंबर तक चलना है। इस दौरान सरकार को कुछ अध्‍यादेश भी पेश करने हैं। इस तरह केवल तीन दिन बचे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...