13.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यदेश में अवैध तरीके से आईं म्यांमार की महिलाएं गिरफ्तार, उन्नाव में...

देश में अवैध तरीके से आईं म्यांमार की महिलाएं गिरफ्तार, उन्नाव में गंगा किनारे झोपड़ी में छुपने का आरोप

Published on

उन्नाव

उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले की पुलिस ने अवैध रूप से रह रही म्यांमार की नागरिक तीन महिलाओं को रविवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों महिलाएं गंगा घाट थाना क्षेत्र के मनोहर नगर इलाके में गंगा नदी के पास एक झुग्गी बस्ती में अपने परिवार के साथ रह रही थीं और उनके पास भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं थे।

गंगा घाट थाने के उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें 22 मई को सूचना मिली थी कि नदी के पास कुछ ऐसे लोग रह रहे हैं जो स्थानीय भाषा नहीं बोल पा रहे हैं, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को तीन महिलाएं मिलीं। गजेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में उन्होंने खुद को म्यांमार का मूल निवासी बताया और तीनों ने बताया कि वे असम के रास्ते कानपुर पहुंची थीं। शुक्लागंज इलाके में नदी किनारे अस्थायी झोपड़ियों में अपने परिवार के साथ रहने लगीं। उपनिरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं की पहचान अजीदा (36), सिनवारा बेगम (38) और नूर कायदा (22) के रूप में हुई है।

महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस के मुताबिक महिलाओं ने बताया है कि उनके परिवार में 10 सदस्य हैं और वे मूल रूप से म्यांमार के बुथिदौंग जिले के मौंगडॉ शहर की रहने वाली हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़ी गई महिलाओं के खिलाफ गंगा घाट थाने में विदेशी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...