24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यनांदेड़ अस्पताल के डीन-डॉक्टरों पर कसा शिकंजा, मौतों का आंकड़ा बढ़ने पर...

नांदेड़ अस्पताल के डीन-डॉक्टरों पर कसा शिकंजा, मौतों का आंकड़ा बढ़ने पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Published on

नांदेड़

डॉ शंकरराव चव्हाण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बड़े पैमाने पर मौतें होने पर डिलीवरी विभाग के डीन और डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई नांदेड़ के इस मेडिकल कॉलेज में 31 मौतें सामने आने के बाद उठाया है। पुलिस की तरफ से मेडिकल कॉलेज के डीन और डॉक्टरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। अस्पताल में मौतें सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शुरुआत में कथित तौर पर दवाओं की कथित कमी का हवाला दिया था।

मृतकों में नवजात शिशु भी शामिल
डॉ शंकरराव चव्हाण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 30 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच नवजात शिशुओं सहित कुल 24 मरीजों की मौत की सूचना मिली थी, जबकि 4 अक्टूबर को सात और मौतें हो गई थीं। इसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 31 पहुंच गया था। मृत मरीजों के रिश्तेदारों ने अस्पताल अधिकारियों पर दवाओं की कमी और लापरवाही का आरोप लगाया है। राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ ने को कहा कि मौतों की गहन जांच की जाएगी और जांच के लिए डॉक्टरों की एक समिति बनाई जाएगी।

डीन ने खारिज किए थे आरोप
डॉ. शंकरराव चव्हाण सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल नांदेड़ के डीन ने पहले अस्पताल के खिलाफ लापरवाही के आरोपों को खारिज कर दिया था। डीन ने दावा किया था मृतक मरीज मधुमेह, यकृत विफलता और गुर्दे की विफलता जैसी विभिन्न बीमारियों से पीड़ित थे। मीडिया से डीन श्यामराव वाकोडे ने कहा कि दवाओं या डॉक्टरों की कोई कमी नहीं थी और मरीजों की उचित देखभाल की गई, लेकिन उनके शरीर पर इलाज का असर नहीं हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ मरीज आर्सेनिक और फास्फोरस विषाक्तता, सांप के काटने आदि से पीड़ित थे। महाराष्ट्र में नांदेड़ के अलावा छत्रपति संभाजी नगर और नागपुर के अस्पतालों में भी मौतें सामने आई हैं।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...