19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यआंध्र में चंद्रबाबू के साथ आने से NDA मजबूत, Exit Poll में...

आंध्र में चंद्रबाबू के साथ आने से NDA मजबूत, Exit Poll में बहुमत के आसार, जगन को तगड़ा झटका

Published on

नई दिल्ली,

आंध्र प्रदेश में लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव हुए थे. राज्य की 175 विधानसभा सीटों को लेकर तगड़ी फाइट बताई जा रही है. हालांकि चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे, लेकिन इससे पहले इंडिया टुडे और एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ चुके हैं. इसमें NDA गठबंधन को बहुमत मिलता नजर आ रहा है. आंकड़ों के मुताबिक NDA को 175 सीटों में से 98-120 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि जगन की पार्टी YSRCP 55-77 सीटों पर सिमट सकती है.

एग्जिट पोल के मुताबिक आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 4-6 सीटें, टीडीपी को 78-96 सीटें, जनसेना पार्टी को 16-18 सीटें, कांग्रेस को 0-2 सीटें और YSRCP को 55-77 सीटें मिलने का अनुमान है. बता दें कि सूबे में चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी, पवन कल्याण की जनसेना पार्टी और बीजेपी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. एनडीए का सीधा मुकाबला जगन मोहन रेड्डी की YSRCP से है.

एग्जिट पोल के मुताबिक YSRCP का वोट शेयर सबसे ज्यादा है. पार्टी को 44 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है. इसके बाद तेलुगू देशम पार्टी (TDP) को 42 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है. बीजेपी को 2 फीसदी, जनसेना पार्टी को 7 फीसदी और कांग्रेस को 2 फीसदी वोट मिल सकता हैं.

एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक आंध्र प्रदेश के शहरी इलाके में NDA को 53 फीसदी, ग्रामीण क्षेत्र में 50 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है, जबकि YSRCP को शहरी इलाके में 42 फीसदी और ग्रामीण क्षेत्र में 45 फीसदी वोट मिल सकता है, जबकि इंडिया ब्लॉक को शहरी इलाके में 2 फीसदी और ग्रामीण क्षेत्र में भी 2 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है, उधर अन्य के खाते में शहरी और ग्रामीण इलाके में 3-3 फीसदी वोट मिल सकते हैं.

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में NDA के खाते में 54 फीसदी वोट पुरुषों के तो 48 फीसदी वोट महिलाओं के मिलने का अनुमान है. जबकि YSRCP को महिलाओं के 48 फीसदी तो पुरुषों के 41 फीसदी वोट मिल सकते हैं. इंडिया ब्लॉक को पुरुषों और महिलाओं के 2-2 फीसदी वोट मिल सकते हैं.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this