11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यनेहा सिंह राठौर: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने UP पुलिस के...

नेहा सिंह राठौर: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने UP पुलिस के नोटिस को बताया अवैध, बताई वजह

Published on

नई दिल्ली

‘यूपी में का बा’ फेम लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक कानूनी नोटिस भेजा है। पुलिस का कहना है कि ‘यूपी में का बा सीजन-2’ टाइटल से यूट्यूब व अन्य प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए गए गाने से समाज में तनाव की स्थिति पैदा हो गयी है।

सीआरपीसी की धारा 160 के तहत नेहा सिंह राठौर को भेजे गए नोटिस में लिखा है, “आपके इस गीत के कारण समाज में वैमनस्य तथा तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई है। … उक्त नोटिस की प्राप्ति से 3 दिवस के अंदर इसका स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। यदि आपका जवाब संतोषजनक नहीं होता है तो आपको आपके विरुद्ध आईपीसी/सीआरपीसी की सुसंगत धाराओं में न्यायोचित आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।”

अवैध है नोटिस – काटजू
कानपुर देहात की अकबरपुर पुलिस ने नोटिस को नेहा के ससुराल और दिल्ली स्थित आवास पर भेजा था। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने यूपी पुलिस के नोटिस को अवैध बताया है। उन्होंने अपने फेसबुक पर नोटिस की एक कॉपी शेयर की है। साथ ही एक अन्य पोस्ट में यह बताया है कि नोटिस क्यों अवैध है।

काटजू ने क्या बताई वजह?
पुलिस ने नेहा सिंह राठौर को सीआरपीसी की धारा 160 के तहत नोटिस भेजा है। काटजू ने धारा 160 के बारे में बताते हुए लिखा है कि, “कानपुर देहात की अकबरपुर पुलिस ने जब नेहा को नोटिस भेजा तब वह दिल्ली में थी। धारा 160 को पढ़ने से साफ पता चलता है कि अकबरपुर थाना की पुलिस केवल केवल धारा 160 के तहत एक व्यक्ति को अपने आसपास के पुलिस थाने की क्षेत्रीय सीमा के भीतर ही नोटिस दे सकती है। वे इसे दिल्ली में बैठे किसी व्यक्ति को कैसे भेज सकती हैं?”

अब तक नहीं दिया नोटिस का जवाब
13 फरवरी को उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात स्थित मड़ौली गांव में मां-बेटी की जलकर मौत हो गयी थी। जब यह घटना हुई, तब पास में ही पुलिस अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी। घटना के बाद नेहा सिंह राठौर ने कानपुर देहात जिलाधिकारी (DM) को लेकर एक गीत गाया, जिसमें ‘यूपी में का बा, कानपुर में बाबा के डीएम भइल रंगबाज बा…’ जैसी पंक्तियां हैं।

पुलिस ने नेहा को तीन दिन के भीतर नोटिस का जवाब देने को कहा था लेकिन उन्होंने अभी तक जवाब नहीं दिया। नेहा ने नोटिस का जवाब न देने की वजह एक मीडिया संस्थान से बातचीत करते हुए बताई है। आज-तक से बात करते हुए नेहा ने कहा है, ये इतने घाघ लोग हैं कि ट्रिकी तरीके से सवाल पूछे। हां में जवाब दूं तो फंसूं और ना में दूं तब भी फंसूं।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...