18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यनेपालियों का भारत में हमला, वन विभाग की पांच चौकियां फूंकी

नेपालियों का भारत में हमला, वन विभाग की पांच चौकियां फूंकी

Published on

बहराइच

नेपाली शिकारियों ने अवैध तरीके से भारतीय सीमा में घुस कर धर्मापुर रेंज की पांच चौकियों को फूंक दिया। प्रभागीय वनाधिकारी घटना को स्वीकारते हुए कहा कि कल आफिस खुलने के बाद उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी जाएगी।

प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट बी शिव शंकर ने एनबीटी ऑनलाइन को बताया कि नवम्बर में नेपाली नागरिकों ने दो शीशम के पेड़ काट दिए थे, तब 10 लोंगों के खिलाफ एस टू केस काटा गया था, लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया था। अभी शनिवार को धर्मापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ने शक के बिनाह पर एक नेपाली को कस्टडी में लिया था। उसको रात में छोड़ दिया गया, लेकिन गुस्साए नेपालियों ने धर्मापुर रेंज की कुछ वन चौकियों में आग लगा दी। इसकी लिखित सूचना सोमवार को आला अधिकारियों को दी जाएगी।

45 किमी का एरिया नेपाल को टच करता है
कतर्नियाघाट जंगल का 45 किलोमीटर का एरिया नेपाली सीमा से जुड़ा हुआ है और अगर पूरे बहराइच का जंगल देखा जाए तो लगभग 70 किलोमीटर जंगल नेपाली सीमा को टच करता है। भारत-नेपाल की पूरी सीमा खुली हुई है, जिससे जंगल के रास्ते आसानी से नेपाली भारतीय सीमा में घुस जाते हैं। इनकी रोकथाम के लिए कतर्नियाघाट के सीमावर्ती इलाके में सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल की 16 चौकियां बनाई गई हैं। पूरे बॉर्डर पर एसएसबी की 23 चौकियां हैं। इतनी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद अगर नेपाली भारतीय जंगलों में घुस कर चौकियां फूंक दे रहे हैं। इस प्रचण्ड गर्मी में चौकियों में आग लगाने से पूरे जंगल मे आग लग सकती थी। अभी उत्तराखंड जंगल का हाल देखकर भी वन विभाग ने कोई नसीहत नहीं ली है।

शिकार करके फिर नेपाल भाग जाते हैं शिकारी
कतर्नियाघाट का जंगल 550 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां की सात रेंज में विभिन्न प्रकार के पेड़, जड़ी बूटियां और हाथी, गैंडे, बाघ, तेंदुआ, हिरन, जल चर में डालफिन और घड़ियाल आदि पाए जाते हैं, जिनका शिकार करके नेपाली लोग नेपाल भाग जाते हैं। ऐसे में अगर सख्त कदम नहीं उठाए गए तो न पेड़ बचेंगे न जानवर।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this