17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्य'मणिपुर पुलिस में नवनियुक्त मैतेई और कुकी कर्मियों को एक साथ किया...

‘मणिपुर पुलिस में नवनियुक्त मैतेई और कुकी कर्मियों को एक साथ किया जाएगा तैनात…’ बोले CM बीरेन सिंह

Published on

नई दिल्ली,

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार को कहा उनकी सरकार जातीय हिंसा से प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य में शांति बहाली के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है. सीएम सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि इसी प्रयास के तहत मैतेई और कुकी समुदायों सहित नवनियुक्त पुलिस कैडेटों को एक “टीम” के रूप में एक साथ तैनात किया जाएगा.

पीटीआई के मुताबिक, मणिपुर पुलिस के करीब 2,000 रंगरूट सोमवार को यहां लाचित बोरफुकन पुलिस अकादमी से पास आउट हुए, जिससे राज्य में पुलिस बल को मजबूती मिलेगी. असम और मणिपुर के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और सीएम सिंह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

साथ में होगी तैनाती: सीएम सिंह
समारोह के बाद सीएम बीरेन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “समुदाय के आधार पर विभाजन मौजूदा हालात की वजह से हुआ है. पहले ऐसा नहीं था और मैं भविष्य में ऐसा नहीं होने दूंगा.” उन्होंने जोर देकर कहा कि नवप्रशिक्षित कर्मियों को सब कुछ एक साथ करना होगा, जैसे उन्होंने यहां प्रशिक्षण लिया है.सिंह ने कहा, “हमें राज्य में शांति बहाली के लिए मिलकर काम करना होगा. उनकी पोस्टिंग एक साथ होगी. हम टीम को नहीं तोड़ेंगे. हम पहले की मणिपुर की एकता को बहाल करने की कोशिश करेंगे.”

लचित बोरफुकन पुलिस अकादमी से मणिपुर पुलिस के 1,946 रंगरूट पासआउट हुए हैं जिसमें 62 प्रतिशत मैतेई, 12 प्रतिशत कुकी और शेष 26 प्रतिशत नागा और अन्य जनजातियों से ताल्लुक रखते हैं.मणिपुर में चल रही कानून-व्यवस्था की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर, सिंह ने कहा कि यह जटिल समस्या है और इसे सामान्य होने में समय लगेगा.

राज्य में लौट रही है शांति- सीएम
उन्होंने कहा, “हम सभी ने देखा है कि राज्य में शांति लौट रही है.” हाल ही में मणिपुर के जरिए भारत में अवैध रूप से बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी पर, सीएम ने कहा कि यह केवल उनके राज्य का मुद्दा नहीं है. सिंह ने कहा, “भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले बांग्लादेशियों को मणिपुर, असम, त्रिपुरा, अरुणाचल में गिरफ्तार किया जा रहा है. हम सभी को मिलकर इससे निपटना होगा क्योंकि यह हमारे क्षेत्र का मुद्दा है.”

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...