22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यईसागढ़ अशोकनगर : बस में लगी आग

ईसागढ़ अशोकनगर : बस में लगी आग

Published on

ईसागढ़/अशोकनगर। शनिवार को अशोकनगर जिले के ईसागढ़ क्षेत्र में एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही ईसागढ़ और अशोकनगर पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल की एक गाड़ी ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पानी खत्म हो जाने के कारण लपटों पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद दूसरी फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया।

बस शिवपुरी जिले के पिछोर से चलकर ईसागढ़ और अशोकनगर के रास्ते इंदौर जा रही थी। बस में लगभग सभी सीटें भरी हुई थीं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। हालांकि, सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

हेड कॉन्स्टेबल

ने बताया कि वे डाक लेकर अशोकनगर जा रहे थे। जैसे ही बस बमनावर गांव के पास पहुंची, अचानक बस के अगले हिस्से के अल्टेनेटर में आग लग गई। कुछ ही पलों में लपटें तेज हो गईं, जिसके बाद बस को सड़क किनारे रोककर सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़िए: Odisha cyclone alert:ओडिशा पर मंडराया ‘चक्रवात’ का खतरा! 27 अक्टूबर तक भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, सरकार ने युद्धस्तर पर की ये…

स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई l

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this