7.3 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यलालच देकर छात्राओं के साथ मुस्लिम युवक ने की छेड़छाड़

लालच देकर छात्राओं के साथ मुस्लिम युवक ने की छेड़छाड़

Published on

गंजबासौदा ।
गंजबासौदा क्षेत्र के हाईवे मार्ग स्थित ग्राम कस्बा बागरोद के हाट बाजार में आए एक विशेष समुदाय के हम्माल युवक ने शासकीय स्कूल की छात्राओं को रुपए और चॉकलेट का लालच देकर उनके साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है जिसमें पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पास्को एक्ट एससी एसटी एक्ट छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राहतगढ़ निवासी 32 वर्षीय हलीम पिता अहमद हुसैन कस्बा बागरोद में प्रत्येक मंगलवार को लगने वाले हाट बाजार में मजदूर हम्माली का काम करने के लिए आता था। वहीं हाट बाजार के नजदीक शासकीय स्कूल संचालित होता है, जिसमें छात्राएं पढ़ाई करने के लिए आती हैं।

Read Also: श्री धूनीवाले दादाजी की पुण्यतिथि पर रुद्राभिषेक, हवन और भव्य इको–फ्रेंडली भंडारे का आयोजन

इस दौरान हाट बाजार में हम्माली का काम करने वाला हलीम स्कूल की छात्राओं से बात कर उनको रुपए एवं चॉकलेट का लालच देकर छेड़छाड़ जैसी बुरी नियत से देखता था। बताया गया कि आरोपी युवक करीब एक माह से छात्राओं के साथ ऐसी हरकतें कर रहा था, जिसकी जानकारी छात्राओं ने अपने अभिभावकों को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर त्योंदा थाने लाया गया, जिसके खिलाफ पास्को एक्ट एससीएसटी एक्ट छेड़छाड़ व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई करते हुए आरोपी का मुख्य बस स्टैंड पर जुलूस भी निकाला गया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...