24 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यअर्चना तिवारी को खोजने नर्मदा में डुबकी भी लगाई… 100 घंटे बाद...

अर्चना तिवारी को खोजने नर्मदा में डुबकी भी लगाई… 100 घंटे बाद भी जीआरपी टीम खोज नहीं पाई

Published on

अर्चना तिवारी को खोजने नर्मदा में डुबकी भी लगाई… 100 घंटे बाद भी जीआरपी टीम खोज नहीं पाई,इंदौर से अपने घर कटनी के लिए नर्मदा एक्सप्रेस में सवार होकर निकली अर्चना तिवारी को खोजने के लिए जीआरपी ने जहां तीन सर्च टीम तैयार की है, तो मोबाइल लोकेशन के आधार पर नर्मदापुरम के नर्मदा ब्रिज के नीचे बह रही नर्मदा नदी में भी होमगार्ड जवान और एसडीआरएफ के जवानों ने डुबकी लगाई, लेकिन वे भी अब तक खाली हाथ ही हैं…

सिविल जज की तैयारी कर रही उक्त युवती को गायब हुए अब तक 100 घंटे से भी ज्यादा बीत चुके हैं, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा… टीम की छानबीन में अर्चना आखिरी बार रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर नजर आई थी… इधर, अर्चना के भाई अभिषेक ने मीडिया को बताया कि ”वह मेरे मामा की बेटी है और हम मंगल नगर में एक ही घर में साथ रहते हैं… अर्चना के पिता की मृत्यु भी कुछ वर्ष पूर्व हुई और वह इंदौर में रहकर सिविल जज की तैयारी कर रही थी… रक्षाबंधन मनाने के लिए अर्चना इंदौर से कटनी के लिए निकली थी, लेकिन वह अब तक घर नहीं पहुंची…

यह भी पढ़िए: भोपाल सेंटर जेल में राखी का पर्व, बहनों ने बांधा अपने बंदी भाइयों को राखी

उमरिका में मामा रहते हैं, उन्होंने भी बी3 बर्थ में जाकर देखा तो अर्चना का सिर्फ बैग ही मिला…” इधर, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिव्यांशु उर्फ अंशु मिश्रा ने अर्चना की सूचना देने वाले को 51 हजार रुपए नकद राशि इनाम स्वरूप देने की घोषणा भी की है… दिव्यांशु ने बताया कि ”अर्चना मेरी बहन है, वह मुझे राखी बांधती थी और हमने छात्र राजनीति में साथ काम भी किया है…” फिलहाल जीआरपी की तीन टीमें इंदौर, कटनी, भोपाल, नर्मदापुरम, इटारसी से लेकर जबलपुर तक तलाश में जुटी है..!

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...