15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यजेडीयू नेता के बेटे की शादी में शामिल हुए निशांत कुमार, सिर...

जेडीयू नेता के बेटे की शादी में शामिल हुए निशांत कुमार, सिर पर पगड़ी बांध किया मेहमानों का स्वागत

Published on

पटना:

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार इन दिनों सार्वजनिक जीवन में पहले से कहीं ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे हैं। जहां पहले वे मीडिया और सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखते थे, वहीं अब वे न सिर्फ जेडीयू नेताओं के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं, बल्कि मीडिया से संवाद भी कर रहे हैं। निशांत कुमार सोमवार को पटना में जेडीयू एमएलसी संजय गांधी के बेटे मधुर गांधी की शादी समारोह में पहुंचे। समारोह में उन्होंने पारंपरिक अंदाज में सिर पर पगड़ी बांध रखी थी और मेहमानों का स्वागत करते हुए नजर आए। यह पहला मौका था, जब वे इस तरह किसी पारिवारिक सामाजिक आयोजन में इस भूमिका में दिखे।

सगाई समारोह में भी पिता के साथ हुए थे शामिल
इससे पहले 15 अप्रैल को मधुर गांधी और नेहा की सगाई के मौके पर भी निशांत कुमार अपने पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपस्थित थे। इस दौरान जब निशांत कुमार से मीडिया ने सीएम को लेकर सवाल किया था, तब उन्होंने जवाब देते हुए कहा था कि पापा ही एनडीए के सीएम हैं। इसके साथ ही उन्होंने बिहार चुनाव में एनडीए को वोट करने की अपील भी की थी।

निशांत की बदल रही छवि
जानकारों के मुताबिक, निशांत कुमार अब सिर्फ कार्यक्रमों में मौजूद नहीं रहते, बल्कि लोगों से बातचीत भी कर रहे हैं। पहले जहां वे मीडिया से दूरी बनाकर रखते थे, अब संवाद करने लगे हैं। अब वो दिन भी दूर नहीं, जब वो पार्टी में सक्रीय भूमिका निभाते हुए नजर आएं।

राजनीति में नई भूमिका की अटकलें तेज
संजय गांधी के बेटे की शादी में निशांत कुमार का सक्रिय भागीदारी निभाना इस बदलाव का एक और उदाहरण माना जा रहा है। उनके इस नए रूप को देखते हुए राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि आने वाले समय में वे किसी बड़ी भूमिका में नजर आ सकते हैं।यह देखना दिलचस्प होगा कि निशांत कुमार की यह सक्रियता आने वाले राजनीतिक परिदृश्य में किस दिशा में जाती है।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...