7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्य'नीतीश ने तो फोन तक नहीं उठाया', अब एयरपोर्ट पर CM के...

‘नीतीश ने तो फोन तक नहीं उठाया’, अब एयरपोर्ट पर CM के करीबी मंत्री करेंगे सिंधिया से मुलाकात

Published on

पटना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के बाद जदयू के वरिष्ठ नेता और जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय कुमार झा 3 अक्टूबर को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलेंगे और पटना, बिहटा सहित बिहार में कई हवाई अड्डों के निर्माण में चुनौतियों और देरी पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा दरभंगा, गया और पूर्णिया हवाई अड्डे को विकसित करने पर भी बात होगी। झा ने कहा कि सीएम ने उन्हें नागरिक उड्डयन मंत्री से मिलने और बिहार के हवाई अड्डों के विकास में आने वाली बाधाओं पर चर्चा करने के लिए कहा है। ‘मैंने लगभग दस दिन पहले बैठक के लिए अनुरोध किया है और मैं सोमवार को उनसे मिलूंगा। फोकस बिहटा एयरपोर्ट पर है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बिहटा में सिविल एन्क्लेव बनाने के लिए 108 एकड़ जमीन मांगी है। राज्य सरकार ने बिना किसी देरी के उक्त भूमि का अधिग्रहण कर लिया और इसे भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को सौंप दिया। चार साल से अधिक का समय हो गया है लेकिन काम अभी शुरू नहीं हुआ है।’

बिहटा हवाई अड्डे पर भी बात होगी
संजय झा ने कहा कि ‘मैं मंत्रालय से इस मामले को देखने और यह सुनिश्चित करने का अनुरोध करूंगा कि बिहटा में सिविल एन्क्लेव का निर्माण जल्द ही शुरू हो सके, ताकि वाणिज्यिक उड़ान संचालन शुरू हो सके। दूसरे, राज्य ने पूर्णिया हवाई अड्डे के विकास के लिए भूमि का अधिग्रहण भी किया है, लेकिन अभी तक संबंधित प्राधिकरण द्वारा कब्जा नहीं लिया गया है। इसी तरह, स्थायी सिविल एन्क्लेव के लिए दरभंगा में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है और इसे 2023 तक एएआई को सौंप दिया जाएगा। संबंधित प्राधिकरण को निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए, ताकि काम एक साथ शुरू हो सके।’

‘ज्योतिरादित्य सिंधिया कॉ नीतीश ने फोन तक नहीं उठाया था’
अभी कुछ दिन पहले ही बीजेपी के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने बड़ा आरोप लगाया था। उनके मुताबिक केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को कई बार फोन किया। लेकिन मुख्‍यमंत्री ने एक बार भी केंद्रीय मंत्री से बात करने के लिए फोन पर नहीं आए। विवेक ठाकुर के अनुसार, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने बिहार के मुख्यमंत्री को एक-दो बार नहीं, कुल 10 बार कॉल किया, लेकिन एक बार भी वे बात करने के लिए उपलब्ध नहीं हो सके।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...