11 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यनीतीश ने खोज लिया 'ब्रह्मास्त्र', ये बीजेपी के हर हमले की अचूक...

नीतीश ने खोज लिया ‘ब्रह्मास्त्र’, ये बीजेपी के हर हमले की अचूक काट है

Published on

पटना

बिहार में महागठबंधन के साथ दूसरी पारी खेल रहे जेडीयू नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में भाजपा के तमाम नेताओं के हर तरह के हमले की काट में एक ‘ब्रह्मास्त्र’ खोज लिया है। हमला सुशील मोदी करें या संजय जायसवाल, सवाल गिरिराज सिंह उठाएं या रविशंकर प्रसाद, नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के ज्यादातर नेताओं ने एक ही लाइन पकड़ ली है- अंड-बंड बोलेंगे नहीं तो दिल्ली वाला आगे नहीं बढ़ाएगा, दिल्ली वाला भाव नहीं देगा।

मतलब, बीजेपी का कोई भी नेता जो कुछ भी बोलता है वो सब नीतीश कुमार के लिए अंड-बंड बन जाता है। एनडीए छोड़ते वक्त नीतीश कुमार को पता था कि बीजेपी वाले चुप बैठेंगे नहीं। उनको ये भी पता था कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बीजेपी के हमले और तेज और तीखे भी होंगे। इसलिए बीजेपी के हमलों की काट चाहिए और वो उन्होंने बहुत सधे तरीके से खोज ली।

ये अंड-बंड वाली रणनीति बहुत सोच-समझकर बनाई गई दिखती है। याद करिए 9 अगस्त का वो दिन जिस दिन नीतीश के साथ जेडीयू और फिर बाद में महागठबंधन के विधायकों की बैठक हुई थी जिसके बाद नीतीश ने इस्तीफा सौंपकर महागठबंधन सरकार बनाने का दावा पेश किया और अगले दिन तेजस्वी के साथ नई सरकार बनाई।

जेडीयू विधायकों की उस मीटिंग के बाद जब अगले दिन ललन सिंह ने मीडिया से बात की तो जेडीयू और नीतीश कुमार दोनों की इस रणनीति को सामने रख दिया। ललन सिंह ने तब सुशील मोदी की चर्चा करते हुए कहा कि उनको नीतीश से मित्रता के कारण बीजेपी ने साइडलाइन कर दिया है इसलिए अब अगर नीतीश या जेडीयू के खिलाफ बोलने से उनका पुनर्वास होता है तो इससे हम लोगों को खुशी होगी।

इसके बाद विधानसभा में नीतीश कुमार ने बीजेपी विधायक नितिन नवीन की टोका-टोकी से नाराज होकर कहा कि अंड-बंड बोलोगे नहीं तो दिल्ली वाला बढ़ाएगा भी नहीं। इसके बाद नीतीश कुमार पटना में कई बार मीडिया द्वारा बीजेपी नेताओं के हमले पर पूछे गए सवाल के जवाब में यही लाइन लेते दिखे कि ये लोग अनाप-शनाप बोलेंगे नहीं तो इन लोगों को दिल्ली वाला यानी पार्टी नेतृत्व आगे नहीं बढ़ाएगा।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...