8 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्य'अनंत से डरते हैं नीतीश, इसलिए वारंटी कार्तिकेय सिंह को बनाया कानून...

‘अनंत से डरते हैं नीतीश, इसलिए वारंटी कार्तिकेय सिंह को बनाया कानून मंत्री’ : सुशील मोदी

Published on

पटना

बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई में बनी महागठबंधन की सरकार में मोकामा के बाहुबली नेता अनंत सिंह के करीबी कार्तिकेय सिंह के कानून मंत्री बनाए जाने पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप लग रहे हैं कि एमएलसी कार्तिकेय को बिहार में कानून की जिम्मेदारी दी गई है उनके खिलाफ कोर्ट से अपहरण के मामले में वारंट जारी किया जा चुका है। बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने एक निजी टीवी चैनल से दिल्ली में बातचीत के दौरान कहा, ‘जिस कार्तिकेय सिंह को मंत्री बनाया गया है, वह अनंत सिंह के दाहिने हाथ हैं। अनंत सिंह सजायाफ्ता हैं, जेल में बंद है। उनकी विधायकी हाल ही में समाप्त हुई है। कार्तिकेय किडनैपिंग के मामले में फरार हैं। 16 अगस्त को इनको सरेंडर करना है। इस दिन सरेंडर करने के बजाय कार्तिकेय मंत्री पद की शपथ लेने चले गए। क्या यह नीतीश जी को मालूम नहीं है। मुख्यमंत्री जब किसी को मंत्री पद की शपथ दिलाता है तो वह पूरा पुलिस वेरिफिकेशन कराता है। कौन से मुकदमे हैं, क्या मुकदमे हैं। नीतीश जी तो बाढ़ मोकामा इलाके से ही आते हैं, तो क्या उनको नहीं मालूम है कि कौन आदमी क्या है। ऐसे वक्ति को मंत्री बनाया, वह भी कानून मंत्री बनाया।’

सुशील मोदी ने आरोप लगाया कि कार्तिकेय सिंह को इसलिए कानून मंत्री बनाया गया है ताकि आरजेडी नेताओं सुरेन्द्र यादव, ललित यादव, रमाकांत यादव जैसे लोगों पर जितने भी केस हैं उसको खत्म किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्तिकेय सिंह की क्या योग्यता है। सबसे बड़ी बात है कि जिस व्यक्ति के खिलाफ वारंट है उसे क्यों मंत्री बनाया गया। अगर सीएम को इस बारे में जानकारी नहीं थी तो अब वह कार्तिकेय को बर्खास्त कर दें। ऐसी घटना पहले भी हुई है, जिसमें मंत्रियों को बर्खास्त किया गया था। इसलिए इस बार भी बर्खास्त करने की कार्रवाई करें।

सुशील मोदी ने कहा कि कार्तिकेय सिंह कह रहे हैं कि चुनावी हलफनामे में सारी जानकारी दर्ज की है। उनको समझना चाहिए कि चुनावी हलफनामे में कोई जानकारी दर्ज करना एक बात है, लेकिन यह तो दर्ज नहीं किया ना कि मैं वारंटी हूं, फरार हूं। मैंने सरेंडर नहीं किया। सरेंडर नहीं करना कितना बड़ा अफराध है। आप न्याय के मंदिर जाने के बजाय राजभवन चले गए। बिहार एक बार फिर से लालू यादव और राबड़ी देवी का राज लौट आया है।

सुशील मोदी ने कहा कि माना कि कार्तिकेय सिंह को कोर्ट ने दोषी नहीं ठहराया है, लेकिन यह तो सत्य है ना कि इनके खिलाफ वारंट जारी है। जिस चंद्रशेखर को शिक्षा मंत्री बनाया गया है वह दिल्ली एयरपोर्ट पर कारतूस के साथ अरेस्ट हो चुके हैं। आरोप लगाया कि अनंत सिंह से खुद नीतीश कुमार डरते हैं, इसलिए उन्होंने कार्तिकेय सिंह को मंत्री बनने से नहीं रोका है। सीएम नीतीश को इस मामले पर अपना पक्ष रखना चाहिए।

इससे पहले सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल में बाहुबलियों की भरमार कर नीतीश कुमार ने बिहार में डरावने दिनों की वापसी सुनिश्चित कर दी। सुरेन्द्र यादव, ललित यादव, रमाकांत यादव और कार्तिकेय कुमार जैसे विधायक मंत्री बनाये गए, जिनके नाम से इलाके में लोग कांपते हैं। इन लोगों पर आर्म्स ऐक्ट के मुकदमे हैं।’

कार्तिकेय सिंह किस केस में हैं वारंटी?
साल 2014 में राजीव रंजन किडनैपिंग हुई थी। इस मामले में बिहार के कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के खिलाफ वारंट जारी है। कार्तिकेय सिंह ने अभी तक ना तो कोर्ट के सामने सरेंडर किया है ना ही जमानत के लिए अर्जी दी है। 16 अगस्त को इनको कोर्ट में पेश होना था, लेकिन मंत्री पद की शपथ ले रहे थे।

Latest articles

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री H. D. Kumaraswamy के Bharat Heavy Electricals Limited...

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...