21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराज्य'नीतीश जी कॉपी-पेस्ट कर लीजिए' बिहार बजट से पहले तेजस्वी का '500...

‘नीतीश जी कॉपी-पेस्ट कर लीजिए’ बिहार बजट से पहले तेजस्वी का ‘500 और 2500’ वाला चाल, अब क्या करेगी NDA सरकार?

Published on

पटना

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 3 मार्च को पेश होने वाले बिहार बजट से पहले सरकार से बड़ी मांगे रखी हैं। तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी से लोग परेशान हैं। इसलिए सरकार महिलाओं के खाते में हर महीने ₹2500 और ₹500 में गैस सिलेंडर दे। साथ ही वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन और 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने की भी मांग की।

अभिभाषण सुनकर हो गया है कन्फ्यूजन
तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण सुनकर कन्फ्यूजन हो गया कि ये किस साल का अभिभाषण है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर बिहार के लोगों को ठगने का आरोप लगाया। तेजस्वी ने कहा कि बिहार के बजट में वृद्धा पेंशन बढ़ाई जानी चाहिए। बिहार में सबसे कम पेंशन मिलती है। 20 साल से सिर्फ ₹400 मिल रहे हैं, जो बहुत कम है। विकलांग पेंशन को भी बढ़ाकर ₹1500 किया जाए। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि यह उनका आखिरी बजट है। इसलिए महिलाओं के खाते में ₹2500 डालें। सभी घरों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दें। गैस सिलेंडर महंगा है, इसलिए इसे ₹500 में उपलब्ध कराएं।

महिलाओं को ₹2500 दे नीतीश सरकार
तेजस्वी यादव की मांगों में सबसे अहम महिलाओं को हर महीने ₹2500 देना है। उनका कहना है कि महंगाई के दौर में महिलाओं को आर्थिक मदद की जरूरत है। ₹500 में गैस सिलेंडर देने की मांग भी आम लोगों को राहत देने के लिए है। तेजस्वी ने बिजली बिल माफ करने की भी बात कही है। 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने से गरीब परिवारों को फायदा होगा।

वृद्धा पेंशन बढ़ाने की मांग
वृद्धा पेंशन और विकलांग पेंशन बढ़ाने की मांग भी काफी समय से की जा रही है। तेजस्वी ने कहा कि 20 साल से पेंशन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। ₹400 पेंशन से गुजारा करना मुश्किल है। इसलिए इसे बढ़ाकर ₹1500 किया जाना चाहिए। तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार को लोगों की परेशानियों को समझना चाहिए और बजट में इन मांगों को पूरा करना चाहिए।

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...