23.9 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यनीतीश कुमार और नवीन पटनायक को मिले भारत रत्न: गिरिराज सिंह

नीतीश कुमार और नवीन पटनायक को मिले भारत रत्न: गिरिराज सिंह

Published on

बेगूसराय

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इसको लेकर जारी चर्चाओं के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दे दिया है। बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भारत रत्न दिया जाए।

‘2025 में फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी’
गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं आज अटल जी की जयंती पर इतना ही कहूंगा कि बिहार का जो चुनाव होने वाला है 2025 में जो बिहार विधानसभा का चुनाव होने वाला है वह किसी को कंफ्यूजन में नहीं रहना चाहिए। लालू जी लाख तुंबा फेरी कर लें नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए का चुनाव होगा। बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी।

‘नीतीश-पटनायक को मिले भारतरत्न’
गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार इतने दिनों तक मुख्यमंत्री रहे आज के बच्चे जो 30 साल के हो गए हैं, उन्होंने नहीं देखा लालू जी का जंगल राज। लालू राज में अस्पतालों और स्कूलों की हालत जर्जर थी, आज उसको एक ऊंचाई पर ले जाने का काम नीतीश कुमार ने किया है।

उसी तरह ओडिशा में नवीन पटनायक ने भी वर्षों तक सेवा की। ऐसे व्यक्ति को देश में सम्मानित किए जाने की जरूरत है चाहे वह जिस भी रूप में रहा हो। भारत रत्न जैसे सम्मान से इन्हें नवाजा जाना चाहिए।

‘सरकार के साथ समाज घुसपैठिए को करे चिन्हित’
इसके साथ ही दिल्ली सहित देश में बांग्लादेश से घुसपैठियों के आगमन के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि बांग्लादेशियों को समाज भी चिन्हित करे। सरकार भी चिन्हित करने की कोशिश करे। बांग्लादेशियों को चिन्हित करके उन्हें सरकार के हवाले करना चाहिए। उसे देश से बाहर निकलना चाहिए, क्योंकि सामाजिक समरसता के लिए बांग्लादेशी केवल पूर्णिया अररिया कटिहार किशनगंज ही नहीं, बल्कि बिहार और तमाम राज्यों में खतरा है।

बिहार जो 800 किलोमीटर की सीमा है, चाहे बांग्लादेश की सीमा हो या नेपाल की सीमा हो, उन सीमा पर जो मस्जिद बनाने का काम किया है, उसे मस्जिद को भी चिन्हित किया जाए। गिरिराज सिंह ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की ओर से फ्री की योजनाओं की घोषणा पर हमला बोला। कहा कि देश अरविंद केजरीवाल जैसा भ्रष्ट नेता दूसरा नहीं, अब वह कोई भी नौटंकी कर लें दिल्ली उन्हें स्वीकार नहीं कर सकता है।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...