11.6 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्य50 सीटों वाले बयान से पलटे नीतीश कुमार, बोले- संख्या की बात...

50 सीटों वाले बयान से पलटे नीतीश कुमार, बोले- संख्या की बात नहीं की

Published on

पटना,

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने बयान को लेकर पलटी मारी है. रविवार को नीतीश ने कहा कि उन्होंने कभी किसी संख्या के बारे में बात ही नहीं की. उनका पूरा मकसद केवल विपक्षी एकजुटता बनाना है. इससे पहले शनिवार को जनता दल यूनाइटेड (JDU) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए नीतीश ने दावा किया था कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी 50 सीटों पर सिमट जाएगी.

रविवार को जब जनता दल यूनाइटेड और भाजपा नेताओं के बीच नीतीश कुमार के इस दावे को लेकर सियासी जंग छिड़ी, तो नीतीश कुमार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान अपने बयान से पलट गए.जदयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक समाप्त होने के बाद नीतीश कुमार से उनके बयान को लेकर सवाल किया गया, इस पर बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कभी किसी संख्या के बारे में बात ही नहीं की. उनका पूरा मकसद केवल विपक्ष को एकजुट करना है.

बैठक के बाद नीतीश कुमार ने कहा, मेरा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी विपक्षी दल एक साथ आएं, हमें सफलता मिलेगी. मैं किसी संख्या के बारे में बात नहीं करता.दिलचस्प यह है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद शनिवार को जनता दल यूनाइटेड कार्यालय से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई थी, जिसमें नीतीश कुमार ने कहा कि अगर सभी विपक्षी दल एक साथ आते हैं, तो बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव में 50 सीटों पर सिमट जाएगी और मैं इस अभियान में लगा हुआ हूं.

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...