7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यनीतीश का सिंहासन डोला! आरसीपी सिंह और PK की जोड़ी बिगाड़ेगी खेला,...

नीतीश का सिंहासन डोला! आरसीपी सिंह और PK की जोड़ी बिगाड़ेगी खेला, विरोधियों की चाल समझिए

Published on

पटना

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के यूं तो अपने कई रंग दिख ही रहे थे। पर, इस बार इस चुनाव की रोचकता राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बढ़ा दी। वह इसलिए कि यह जंग केवल सत्ता हासिल करने का जंग नहीं रह गया। यह जंग नीतीश कुमार की प्रतिष्ठा से जुड़ गया। नीतीश कुमार के संकल्प से जुड़ गया है। और साथ ही इस बात के लिए भी महत्वपूर्ण हो गया कि नीतीश कुमार इस बार के चुनाव में वर्ष 2020 की वैभवशाली जीत के साथ पार्टी को नंबर वन बनाने का टास्क अपने पार्टी के रणनीतिकारों के कंधे पर सौंप दी है।

जेडीयू की स्थिति
वर्ष 2005 (अक्टूबर नवंबर) के चुनाव में जेडीयू ने 139 सीटों पर चुनाव लड़कर 88 सीटों पर जीत का परचम लहराया था। वर्ष 2010 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने कुल 141 विधान सभा सीटों पर चुनाव लड़कर 115 सीटों पर जीत हासिल की थी। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने 101 सीटों पर लड़कर 71 सीटों पर जीत हासिल की थी। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी 115 सीटों पर लड़ी और खराब प्रदर्शन करते हुए 43 सीटों पर जीत दर्ज की।

सबसे बड़ी पार्टी का सवाल
राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अगर इस बार विधानसभा चुनाव में नंबर वन की पार्टी बनने का संकल्प लिया है, तो वर्ष 2010 के चुनाव में प्राप्त 115 सीटों से ज्यादा हासिल करना चाहते हैं। और इसके लिए नीतीश कुमार ने जिम्मेदारी भी तय कर दी है। इसकी जिम्मेदारी कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और पूर्व के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के कंधों पर तो सौंपी है। संगठन के कई पदाधिकारी को भी निर्देश दिया है। दरअसल, यह नीतीश कुमार का चुनावी संकल्प है। मगर कार्यकर्ता या फिर पदाधिकारी के स्तर पर एक संवेदना यह काम कर रही है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में होने वाले विधानसभा चुनाव परिणाम को विशाल सफलता के साथ उन्हें तोहफे के तौर पर 115 सीटों से ज्यादा जीत के रूप में दे।

जानिए क्या है बाधा
वर्ष 2010 वाली स्थिति को पार पाना नीतीश कुमार भी असंभव ही मानते होंगे। इस रस्ते पर कम बाधाएं नहीं है। सबसे बड़ी बाधा तो गठबंधन दलों के बीच हिस्सेदारी का खेल है। एनडीए के भीतर पांच दल हैं। इनके बीच संभावित सीटों की हिस्सेदारी के बाद जेडीयू को अधिक से अधिक 100 सीटें मिलेंगी। वर्ष 2010 में जदयू 141 सीटों पर लड़कर 115 सीटों पर जीत हासिल की थी। दूसरी बड़ी बाधा नीतीश कुमार के विरोध में इस चुनाव में कई नई पार्टियां खड़ी हैं।

विरोधियों की चाल
ध्यान रहे कि नीतीश कुमार के रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी, नीतीश कुमार की ही पार्टी के अध्यक्ष रहे आरसीपीसिंह की पार्टी, सुशासन के नाम पर शिवदीप लांडे की पार्टी, सब के सब नीतीश कुमार के वोट बैंक पर ही निशाना साध रखे हैं। पहले एक चिराग पासवान की पार्टी ने जेडीयू को 115 से 43 सीटों पर ला कर खड़ा कर दिया। अब इतनी तमाम पार्टियों का असर इस विधानसभा चुनाव में देखा जाना शेष है। पार्टी के भीतर गुटबाजी का भी असर संभावित है। अतिपिछड़ा ,पिछड़ा और दलित वोट की सेंधमारी में राजद कितना सफल होता है, इसका असर भी दिखेगा।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...