3.8 C
London
Sunday, February 15, 2026
Homeराज्य'मेरी कॉपी कर मशहूर होना चाहते हैं नित्यानंद राय', तेज प्रताप यादव...

‘मेरी कॉपी कर मशहूर होना चाहते हैं नित्यानंद राय’, तेज प्रताप यादव ने केंद्रीय मंत्री का उड़ाया मजाक

Published on

हाजीपुर

बिहार की राजनीति में 2 यादव क्षत्रपों के बीच सियासी जुबानबाजी जारी है। लालू परिवार और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय एक दूसरे पर बयानों और आरोपों के तीर चला रहे हैं। पहले तेजस्वी यादव ने नित्यानंद राय पर ये आरोप लगा कर सनसनी मचा दी थी कि मंत्री बनने से पहले नित्यानंद राय RJD में शामिल होना चाह रहे थे। वहीं नित्यानंद राय ने भी तेजस्वी और लालू परिवार को झूठा बताते हुए यादव समाज का दुश्मन बता दिया था। आज शनिवार को इस लड़ाई में अब लालू के दूसरे बेटे तेजप्रताप यादव ने भी एंट्री मारी और नित्यानंद राय का मजाक उड़ाया है।

तेज प्रताप यादव ने कहा कि नित्यानंद राय उनकी नक़ल कर मशहूर होना चाहते हैं। दरअसल नित्यानंद राय ने पिछले दिनों गाय का दूध निकालते हुए एक फोटो शेयर किया था। इसको लेकर तेज प्रताप यादव ने नित्यानंद राय का मजाक उड़ाया है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि दूध निकालने वाले नित्यानंद राय को पता नहीं होगा कि गाय में कितने देवी-देवताओं का वास होता है। तेज प्रताप ने कहा कि नित्यानंद राय बस मेरी कॉपी करते हैं।

लालू परिवार को झूठा बताने वाले नित्यानंद राय के बयान पर तेजप्रताप यादव ने नित्यानंद राय को सबसे बड़ा झूठा बताया। तेज प्रताप यादव वैशाली के महुआ में एक कार्यक्रम में शामिल होने निकले थे। हाजीपुर में जब पत्रकारों ने उन्हें रोक नित्यानंद को लेकर सवाल किया तो तेजप्रताप यादव नित्यानंद राय पर भड़कते दिखे। लेकिन जब लालू के करीबियों पर हालिये ED की छापामारी को लेकर तेज प्रताप से सवाल हुआ तो तेज प्रताप चुपचाप खिसक लिए।

Latest articles

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर खेजड़ी...

महाशिवरात्रि: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सद्भाव और आत्मसंयम का दिया संदेश

भोपाल भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि  के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई...

होटल की पानी की टंकी में मिला धोबी का शव, सुखी सेवनिया में किशोरी ने दी जान — राजधानी में संदिग्ध मौतों का मामला;...

भोपाल राजधानी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतों...

राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद: टेक्सटाइल मिल से कॉपर चोरी, भागवत कथा में बुजुर्ग महिला की चेन स्नैचिंग

भोपाल राजधानी के अलग-अलग इलाकों में चोरी और लूट की वारदातों ने पुलिस की गश्त...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...