11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यबीजेपी, शिवसेना-एनसीपी में कोई कोल्ड वार नहीं, महायुति में सब ठीक, CM...

बीजेपी, शिवसेना-एनसीपी में कोई कोल्ड वार नहीं, महायुति में सब ठीक, CM देवेंद्र फडणवीस ने तोड़ी चुप्पी

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को महायुति गठबंधन को लेकर विपक्ष के अफवाहों पर विराम लगाया। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि महायुति सरकार में सब ठीक है और सत्तारूढ़ सहयोगी बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के बीच कोई कोल्ड वार नहीं है। उन्होंने इसे अफवाह करार दिया। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी दावा किया कि महायुति सहयोगियों के बीच कोई कोल्ड वार नहीं है। वहीं, चाय बैठक को विपक्ष द्वारा बहिष्कार किए जाने को लेकर उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी टिप्पणी की। अजित पवार ने कहा कि विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने परंपरागत चाय बैठक का बहिष्कार करने की परंपरा जारी रखी है।

सहयोगियों के बीच कोई कोल्ड वार नहीं
कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमने विपक्ष से सफलतापूर्वक मुकाबला किया है और हमें विधानसभा चुनाव में भारी जीत मिली है। हम विपक्ष से लड़ेंगे, लेकिन मीडिया से नहीं। उन्होंने कहा कि मीडिया को बिना पुष्टि के खबर नहीं चलानी चाहिए। खबर चलाने से पहले सरकार का दृष्टिकोण जानना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि सत्तारूढ़ सहयोगियों के बीच कोई कोल्ड वार नहीं है। सीएम ने कहा कि मैं और एकनाथ शिंदे दोनों जानते हैं कि जब हम साथ होते हैं तो क्या करते हैं।

शिंदे के फैसलों पर रोक लगाने संबंधी खबरों का खंडन
इसके साथ ही मुख्यमंत्री फडणवीस ने शिंदे सरकार की ओर से पहले लिए गए अलग-अलग फैसलों पर रोक लगाने संबंधी खबरों का भी खंडन किया। दरअसल फडणवीस सरकार की ओर से शिंदे सरकार के कुछ फैसलों को पलटने की चर्चा हो रही थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पारदर्शिता को प्राथमिकता देती है। किसी भी विधायक से कोई ज्ञापन मिलने के बाद हम उसकी जांच करते हैं और उसके अनुसार उचित कार्रवाई करते हैं। मैंने कोई रोक का आदेश नहीं दिया है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार सोमवार से शुरू होने वाले सत्र के दौरान संतुलित बजट पेश करेगी, जिसमें पूंजीगत व्यय बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

जन कल्याण और विकास योजनाओं को बंद नहीं करेगी सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्तीय संकट के बावजूद राज्य सरकार लड़की बहन योजना सहित जन कल्याण और विकास योजनाओं को बंद नहीं करेगी। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र सरकार जन कल्याणकारी और विकास योजनाओं के तहत अधिकतम वित्तीय लाभ देने के मामले में टॉप पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए ठेकेदारों के लंबित बिलों का भुगतान करने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 10 प्रतिशत बकाया का भुगतान करना शुरू कर दिया है, जबकि शेष राशि बजट पारित होने के बाद जारी की जाएगी।

हम सभी मुद्दे का जवाब देने के लिए तैयार
मुख्यमंत्री ने विपक्ष को करारा जवाब देते हुए कहा कि सरकार बजट सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा करने और जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष की संख्या को देखते हुए उन्हें कम नहीं आंकेगी, बल्कि उन्हें चर्चा के लिए उचित अवसर देगी। वहीं, चाय बैठक को विपक्ष द्वारा बहिष्कार किए जाने को लेकर उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी टिप्पणी की। अजित पवार ने कहा कि विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने परंपरागत चाय बैठक का बहिष्कार करने की परंपरा जारी रखी है। उन्होंने कहा कि हम सभी मुद्दे का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...