10.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में नो इफ नो बट, बीजेपी प्लस क्लियर कट! एग्जिट पोल्स...

महाराष्ट्र में नो इफ नो बट, बीजेपी प्लस क्लियर कट! एग्जिट पोल्स में महा विकास अघाड़ी की अटक गई गाड़ी

Published on

नई दिल्ली

महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शाम छह बजे तक दोनों प्रदेश में मतदाताओं ने अपनी पसंद के प्रतिनिधियों के पक्ष में वोट डाले। जिन्हें कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं होगा, उन्होंने NOTA दबाया होगा। झारखंड की कुल 81 सीटों के लिए दो चरणों में जबकि महाराष्ट्र की कुल 288 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हुआ है। वोटिंग खत्म होते-होते एग्जिट पोल्स के नतीजों के लिए टीवी चैनलों की महफिलें सज गईं। महाराष्ट्र के लिए आए एग्जिट पोल्स के अनुमानों के मुताबिक, वहां बीजेपी गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। ज्यादातर एग्जिट पोल्स 288 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी की अगुवाई वाली महायुति को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान जता रहे हैं।

इस बार, चाणक्य स्ट्रैटिजिज, मैट्रिज, पीपल्स पल्स, पी-मार्क और पोल डायरी ने सर्वे किए हैं। इन सभी ने अपने सर्वे में पाया है कि कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के मुकाबले महायुति को बढ़त हासिल है। बड़ी बात है कि इनमें से किसी भी सर्वे संस्थान ने न एमवीए की जीत दिखाई है और न ही त्रिशंकु विधानसभा की आशंका जताई है। सभी ने बीजेपी, शिवसेना (शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) की महायुति को स्पष्ट बहुमत दिया है।

इस बार कसौटी पर खरा उतरेंगे एग्जिट पोल्स?
हालांकि, इस बार के लोकसभा चुनावों और हरियाणा विधानसभा के चुनावों में आए एग्जिट पोल्स पूरी तरह धराशायी हो गए। लोकसभा चुनाव हो या हरियाणा विधानसभा चुनाव, दोनों ही मौकों पर एग्जिट पोल्स के अनुमान असल नतीजों से बिल्कुल उलट रहे। लोकसभा चुनाव में ही जब असल नतीजे एग्जिट पोल्स से मैच नहीं किए तो सर्वे संस्थानों की भद्द पिट गई। फिर हरियाणा विधानसभा में यही असफलता रिपीट होने के बाद सर्वे और उसके आधार पर निकाले गए नतीजों की पूरी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठ गए। देखना होगा कि क्या इस बार महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों में सर्वे संस्थान कसौटी पर खरा उतर सकेंगी? 23 नवंबर को इसका जवाब मिल जाएगा जब चुनाव आयोग असली नतीजे घोषित करेगा।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...