12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यकितनी भी कोशिश कर लें आपको नहीं मिलेगा 'शिखर'… अखिलेश ने केशव...

कितनी भी कोशिश कर लें आपको नहीं मिलेगा ‘शिखर’… अखिलेश ने केशव मौर्य पर कसा तगड़ा तंज

Published on

लखनऊ

यूपी के डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक के बाद अब एक और डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव के बीच वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया। सोशल मीडिया X पर दोनों नेता एक दूसरे पर जहर उगल रहे हैं। शनिवार को दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जमकर बहस हो गई। केशव मौर्य ने सपा को लठैतवाद का पर्याय बताया। अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि मौर्य कितनी भी कोशिश कर लें, उन्हें शिखर नहीं मिलेगा। उन्होंने भाजपा के अंदरूनी कलह पर भी तंज कसा।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में कई तरह की प्रतिस्पर्धा चल रही है. जैसे, एक तो प्रधान बनाम मुख्य की प्रतिस्पर्धा है, दूसरी मुख्य बनाम उप की और तीसरी उप बनाम उप की। उन्होंने कहा कि ये सभी नेता एक-दूसरे से आगे निकलने के लिए भड़काऊ बयान दे रहे हैं। उनका इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उपमुख्यमंत्रियों की ओर था।

‘करें कुछ अच्छा काम, न दें खोखले-से बयान’
यादव ने मौर्य के भाजपा को प्रखर राष्ट्रवाद कहने पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, जिनको आप कह रहे हैं ‘प्रखर’, उन्हीं की वजह से आप रहे हैं ‘बिखर’। कितनी भी कोशिश कर लें आपको नहीं मिलेगा ‘शिखर’। अखिलेश यादव ने मौर्य को सलाह भी दी। उन्होंने कहा, करें कुछ अच्छा काम, न दें खोखले-से बयान, खुद का और अपने समाज का कराएं सम्मान।

‘राहुल गांधी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है’
इससे पहले, केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर हमला बोला था। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, सपा मतलब ‘लठैतवाद, कांग्रेस मतलब ‘छद्मवाद’ और भाजपा मतलब ‘प्रखर राष्ट्रवाद। केशव मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने दुश्मनों के होश उड़ा दिए हैं, लेकिन राहुल गांधी जैसे कुछ कांग्रेसियों का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। वे भारत विरोधी बयान दे रहे हैं और पाकिस्तान पर दया दिखा रहे हैं।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...