9.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यवैक्यूम पंप की मदद से हुई नॉर्मल डिलीवरी, डॉक्टरों ने अपनाया 'थ्री...

वैक्यूम पंप की मदद से हुई नॉर्मल डिलीवरी, डॉक्टरों ने अपनाया ‘थ्री इडियट्स’ वाला तरीका

Published on

जालना

महाराष्ट्र के जालना में में सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने वो कर दिखाया जिसे आप ने बॉलीवुड फिल्म थ्री इडियट्स में दिखाया गया था। डॉक्टरों की एक टीम ने आमिर खान की फिल्म थ्री इडियट्स का फॉर्मूला अपनाकर वैक्यूम पंप की मदद से एक महिला की डिलीवरी कराई है। डॉक्टरों ने वैक्यूम पंप का सहारा इसलिए किया क्योंकि महिला रीढ़ की हड्डी की एक बीमारी से पीड़ित है।

अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि यह प्रक्रिया गुरुवार को गवर्नमेंट वुमंस हॉस्पिटल में की गई थी। उन्होंने बताया कि घनसावंगी तहसील स्थित रानी उंचेगांव गांव की रहने वाली गोदावरी सुंदरलाल (21) महिला किफोस्कोलियोसिस रोग से पीड़ित है। इस रोग के कारण रीढ़ की हड्डी टेढ़ी हो जाती है।

क्यों जरूरी हो गई डिलीवरी करानी?
चिकित्सक ने बताया कि रोग के कारण गर्भाशय में शिशु के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी और महिला के रक्त में प्लेटलेट घट कर 78,000 तक रह गये थे जिससे महिला का ऑपरेशन करना मुश्किल था। अस्पताल के अधीक्षक डॉ आर. एस. पाटिल ने बताया, ‘महिला की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, हमने वैक्यूम पंप की सहायता से प्रसव प्रक्रिया करने का फैसला किया।

लगे थे कुल 17 डॉक्टर
चिकित्सकों सहित कम से कम 17 डॉक्टरों को इस कार्य में लगाया गया था। दो घंटे की कोशिश के बाद, महिला ने एक शिशु को जन्म दिया।’ उन्होंने बताया कि महिला और नवजात दोनों की हालत स्थिर है। पाटिल ने बताया कि जब प्रसव प्रक्रिया में रुकावट आती है और प्रसव जल्द कराना जरूरी हो जाता है तब इस प्रक्रिया की मदद ली जाती है।

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...